Concept:भाषा की केन्द्रीयता का अर्थ है कि भाषा सभी विषयों के अधिगम में मूलभूत भूमिका निभाती है।
Explanation:भाषा सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि सभी विषयों को सीखने का माध्यम है।
हर विषय का ज्ञान भाषा के द्वारा ही बच्चों तक पहुँचता है।
गणित, विज्ञान जैसे विषयों की पुस्तकें भी भाषा के पाठ्यपुस्तक के रूप में कार्य करती हैं।
बच्चे किसी भी विषय को पढ़ते समय स्वाभाविक रूप से भाषा भी सीखते हैं।
इसीलिए भाषा और अधिगम आपस में गहराई से जुड़े हैं।
भाषा की केन्द्रीयता यही दर्शाती है कि विषय-वस्तु सीखने में भाषा की भूमिका महत्वपूर्ण है, और भाषा एवं अधिगम परस्पर संबंधित हैं।
Answer:विकल्प C सही है: "इस बात की पहचान करना कि भाषा और अधिगम पारस्परिक रूप से संबंधित हैं।"