Concept:बहुभाषिकता (एक से अधिक भाषा का ज्ञान) बच्चों को नई भाषा सीखने में सहायता करती है, न कि बाधा डालती है।
Explanation:बहुभाषिक कक्षा में अलग-अलग भाषाओं के बच्चे एक साथ पढ़ते हैं।
शिक्षक उन्हें अपनी मातृभाषा में बोलने का अवसर देता है।
इससे बच्चे बेझिझक संवाद कर पाते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।
मातृभाषा का प्रयोग भाषाई कौशल का विस्तार करता है।
यह नई भाषा के सीखने-सिखाने में मदद करता है, क्योंकि बच्चे अपनी मौजूदा भाषा ज्ञान का उपयोग नई भाषा को समझने में करते हैं।
बहुभाषिकता जीवंतता लाती है और शिक्षण को सहज बनाती है।
यह बच्चों को नए विषयों को आसानी से सीखने, दूसरों के विचारों से जुड़ने और उन्हें समझने में भी सहायता करती है।
इस प्रकार, एक से अधिक भाषा का ज्ञान नवीन भाषा सीखने में सहायक होता है, हस्तक्षेप या बोझ नहीं बनता।
Answer:C. नवीन भाषा के सीखने-सिखाने में मदद करता है