Test Index
CTET Paper I (Classes I to V) 11 Jan 2022 Solved Paper
Show Para
Question Numbers: 121-128दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।नारियल का वृक्ष अन्य ताड़ वृक्षों के समान बहुत ऊँचा और चौड़ा होता है। नारियल का तना आधार के पास अधिक मोटा और फूला हुआ होता है एवं इस पर अनियमित ढंग से जड़े लिपटी होने के कारण यह बेडौल दिखाई देता है। इस भाग के कारण इसका वृक्ष प्राय: एक ओर झुका रहता है।इस वृक्ष का तना बहुत कठोर और मजबूत होता है तथा अन्य ताड़ वृक्षों के समान इसके तने पर भी गिरे हुए पत्तों के डंठलों के निशान साफ़ दिखाई देते हैं। इसके तने में बहुत अधिक लचीलापन होता है। तेज़ हवा के झोंके में नारियल का झुका वृक्ष ज़मीन को छूता हुआ सा लगता है। किंतु अपने लचीलेपन के कारण यह कभी गिरता नहीं।नारियल की अनेक प्रजातियां हैं। कुछ प्रजातियों के वृक्ष बहुत लम्बे होते हैं तथा कुछ प्रजातियों के वृक्ष बौने अथवा मध्यम ऊँचाई के। यही विविधता इनके फलों में पायी जाती है। कुछ वृक्षों के फल हरे रंग के होते हैं और कुछ मटमैले पीले रंग के होते है।
© examsnet.com
Question : 123 of 150
Marks:
+1,
-0
Go to Question: