Test Index
CTET Class I to V 8 Jan 2022 Paper
Show Para
Question Numbers: 129-135
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर दीजिए।
अक्षरों की खोज के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई। आदमी अपने विचार और अपने हिसाब किताब को लिखकर रखने लगा। तब से मानव को सभ्य कहा जाने लगा। आदमी ने जब से लिखना शुरू किया तब से इतिहास आरम्भ हुआ। किसी भी कौम या देश का इतिहास तब से शुरू होता है जब से आदमी के लिखे हुए लेख मिलने लग जाते हैं। इस प्रकार इतिहास को शुरू हुए मुश्किल से छह हजार साल हुए हैं। उसके पहले के काल को प्रागैतिहासिक काल यानी इतिहास के पहले का काल कहते है।
अत: हम देखते हैं कि यदि आदमी अक्षरों की खोज नहीं करता तो आज हम इतिहास को न जान पाते। हम यह न जान पाते कि पिछले कुछ हज़ार सालों में आदमी किस प्रकार रहता था, क्या क्या सोचता था। कौन-कौन राजा हुए इत्यादि।
अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज है। अक्षरों की खोज करने के बाद ही मनुष्य अपने विचारों को लिखकर रखने लगा। इस प्रकार, एक पीढ़ी के ज्ञान का इस्तेमाल दूसरी पीढ़ी करने लगी। अक्षरों की खोज करने के बाद पिछले छह हज़ार सालों में मानव-जाति का तेज़ी से विकास हुआ।
यह महत्व है अक्षरों का और उनसे बनी हुई लिपियों का। अत: हम सबको अक्षरों की कहानी मालूम होनी चाहिए।

© examsnet.com
Question : 132 of 150
Marks:
+1,
-0
Go to Question: