CTET Class I to V 5 Jan 2022 Paper

Show Para  Hide Para 
Question Numbers: 129-135
निर्देश- दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए।
संपूर्ण विश्व में निरंतर प्रगति होती रहती है, ऐसी-ऐसी चीज़ों का आविष्कार हो गया है जिनके बारे में पहले कभी सोचा भी नहीं गया था, यह है दुनिया की प्रकृति जो बदलती रहेगी और हम भी इसके साथ बदलते रहेंगे। एक दिन आएगा जब हमारा बदलना खत्म हो जाएगा, लेकिन दुनिया बदलती रहेगी, इन सब सुविधाओं और आविष्कारों का उद्देश्य यही है कि मनुष्य शांतिपूर्ण जीवन जी सके, संसार में रहकर अपने जीवन में जो कुछ आप पाना चाहते हैं, उसको पाइये, परंतु अपने असली स्वरूप को भी पहचानिए, आपका असली स्वरूप आपसे अलग नहीं है और वह है शांति, वास्तव में जीवन का लक्ष्य आनंद और शांति पाना है। हम जो करते हैं, शांति के लिए करते हैं, जीवन सफल करने की जो सबसे पहली सीढ़ी है, वह हमारे अंदर है। हम जिस शांति की बात करते हैं, वह सबके हृदय में है। हमारा हृदय अंदर से प्रेरित करता है कि अपने जीवन को सफल बनाएँ। अपने अंदर जो शांति है, उसका अनुभव कीजिए जिस दिन हम अपने हृदय की प्यास को समझना शुरू कर देंगे, उस दिन शांति के लिए हमारी खोज शुरू होगी। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने बारे में क्या महसूस करते हैं।
© examsnet.com
Question : 129
Total: 150
Go to Question: