Test Index

CTET Class I to V 24 Dec 2021 Paper

Show Para  Hide Para 
Question Numbers: 129-135
निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों का सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए -
स्वतंत्र भारत का संपूर्ण दायित्व आज विद्यार्थियों के ही ऊपर है, क्योंकि आज जो विद्यार्थी हैं, वे ही कल स्वतंत्र भारत के नागरिक होंगे। भारत की उन्नति और उसका उत्थान उन्हीं की उन्नति और उत्थान पर निर्भर करता है। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने भावी जीवन का निर्माण बड़ी सतर्कता और सावधानी के साथ करें। उन्हें प्रत्येक क्षण अपने राष्ट्र, अपने समाज, अपने धर्म, अपनी संस्कृति को अपनी आँखों के सामने रखना चाहिए जिससे उनके जीवन से राष्ट्र को कुछ बल प्राप्त हो सके। जो विद्यार्थी राष्ट्रीय दृष्टिकोण से अपने जीवन का निर्माण नहीं करते, वे राष्ट्र और समाज के लिए भार स्वरूप होते हैं।
© examsnet.com
Question : 130 of 150
Marks: +1, -0
Go to Question: