Test Index
CTET 2 Math and Science 5 Jan 2022 Paper
Show Para
Question Numbers: 121-128 निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक-पढिए तथा पूछे गए प्रशनों के उत्तर के रूप में उचित विकल्प का चयन कीजिए-ऐलिफेंटा गुफांए जिस टापू पर हैं, उस टापू का असली नाम धारापुरी है। मराठी भाषा में धारापुरी का मतलब होता है गुफाओं का शहर। इन गुफाओं को ठोस पत्थर काटकर बनाया गया था। कहा जाता है कि इन गुफाओं को नौवीं शताब्दी से तेरहवीं तक के सिल्हारा वंश के राजाओं ने बनाया था। गुफाओं की कुछ मूर्तियों को राष्ट्रकूट वंश ने भी बनवाया था। 1535 में इस टापू पर गुजरात के सुल्तान का राज था। जब पुर्तगालियों ने इस टापू पर अपना कब्जा जमाया, तब उन्होंने इसका नाम धारापुरी से ऐलिफेंटा केब्स (ऐलिफेंटा गुफाएं) रख दिया। तब यहां हाथी की एक बहुत बड़ी मूर्ति भी थी। इसीलिए उन्होंने इसे नाम दिया 'हाथी की गुफाएं', पर पुर्तगालियों ने इस मूर्ति का कोई ध्यान नहीं रखा। जिस संभोवाले मंडप में यह मूर्ति लगी हुई थी, पुर्तगालियों ने उसे शूटिंग गैलरी बना दिया। और एक दिन वह मूर्ति गिरकर टूट गई। यह टूटी हुई मूर्ति अब मुंबई के जीजामाता उद्यान में रखी हुई है।
© examsnet.com
Question : 125 of 150
Marks:
+1,
-0
Go to Question: