Solution:
सकल राष्ट्रीय आय या सकल राष्ट्रीय उत्पाद, किसी देश में एक वर्ष में उत्पादित समस्त अतिम वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य के योग को कहते हैं। आय दो तरह की होती है। एक, वास्तविक आय, जिसमें भारत की कुल वास्तविक आय (या GDP) 2.2 ट्रिलियन डॉलर है, जिसमें भारत का विश्व में 9 वाँ स्थान है, जबक दूसरी, परचेजिंग पावर पेरिटी (PPP), जिसमें भारत की कुल PPP आय लगभग 6.7 ट्रिलियन डॉलर है, जिसमें भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।
किसी देश की राष्ट्रीय आय और कुल जनसंख्या का अनुपात प्रति व्यक्ति आय कहलाता है तथा यह औसत आय होती है, जन वास्तविक आय वृद्धि नहीं होती है। प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि या कमी को आर्थिक विकास के रूप में देखा जाता है। यदि जनसंख्या की वृद्धि दर राष्ट्रीय आय की वृद्धि दर से अधिक है, तो प्रति व्यक्ति आय में कमी होगी। वर्ष 2013−14में प्रचलित कीमतों पर साधन या उत्पादन लागत पर प्रति व्यक्ति विशुद्ध राष्ट्रीय आय लगभग Rs. 74,380 थी, जो 2016−17 में बढ़कर लगभग 103,007 हो गई है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 10. 4% (. 93,293 से) बढ़ गई है, जबकि स्थिर कीमतों पर वास्तविक आय (प्रति व्यक्ति) लगभग 2016-17 में Rs.81,805 हो गई है।
© examsnet.com