1 नवम्बर, 2000 को छत्तीसगढ़ के गठन के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तथा 5 दिसम्बर, 2003 तक कांग्रेस की ही सरकार बनी रही और छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी बने। उस समय छत्तीसगढ़ में विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष श्री नंद कुमार साय (भाजपा) थे। उसके बाद छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरी बार ( 2013 में) भाजपा की सरकार बनी तथा रमन सिंह तीसरी बार भी मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए। वर्तमान में (2017) छत्तीसगढ़ विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष श्री टी.एस सिंहदेव ( कांग्रेस) है।