प्रथम मजदूर आंदोलन ( छत्तीसगढ़ में) - राजनांदगाँव के बी.एन.सी मिल में हुए मजदूर आंदोलन में केन्द्रीय भूमिका ठाकुर प्यारेलाल सिंह की थी। 1920 में असहयोग आंदोलन के दौरान उन्होंने मिल प्रबंधन से असंतुष्ट मजदूरों को संगठित कर 37 दिनों की लम्बी हड़ताल करवायी। इतने समय तक चलने वाली देश की यह पहली हड़ताल थी।