भारत में चित्रकला की कई प्राचीन और आधुनिक शैलियाँ प्रसिद्ध है, जिनमें बूँदी शैली, किशनगढ़ शैली, रागमाला शैली, मधुबनी शैली, गढ़वाल ( पहाड़ी) शैली आदि प्रमुख चित्रकला शैली है। किशनगढ़ चित्रकला की मारवाड़ शैली की उपशैली है। इस शैली में कृष्णलीला से संबंधित चित्र दास्य भाव से चित्रित किये गये हैं तथा निहालचंद द्वारा बनायी गई 'बनी-ठणी' (भारत की मोनालिसा ) इस शैली का प्रसिद्ध चित्र है। प्राचीन भारत में मंदिरकला (स्थापत्य कला की नागर, बेसर और द्रविड शैलियाँ बहुत और प्रमुखत: प्रचलित थी। प्राचीन भारत में मूर्तिकला की गांधार, मथुरा और अमरावती कला शैलियाँ प्रमुखत: प्रचलित थी।