Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/3/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 6 of 14
Marks: +1, -0
(पूरक पाठ्यपुस्तक पर आधारित प्रश्न)
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (10×1=10)
(i) यशोधर बाबू अपने मातहतों से छुट्टी के समय मनोरंजक बात क्यों करते थे ?
(A) दिनभर के शुष्क व्यवहार का निराकरण करने के लिए
(B) अपने काम का भार अपने मातहतों पर डालने के लिए
(C) कर्मचारियों को देर तक दफ़्तर में रोकने के लिए
(D) कर्मचारियों और अपने बीच की दूरी समाप्त करने के लिए
(ii) “हम लोगों के यहाँ सिल्वर वैडिंग कब से होने लगी है ।” यह कथन किसके द्वारा किसे संबोधित कर कहा गया है ?
(A) यशोधर बाबू द्वारा अपने बेटे भूषण को
(B) यशोधर बाबू द्वारा अपनी बड़ी बेटी को
(C) यशोधर बाबू द्वारा अपनी पत्नी को
(D) यशोधर बाबू द्वारा चड्‌ढा को
(iii) ‘जूझ’ कहानी के लेखक को कविता लिखने की प्रेरणा किससे मिली ?
(A) अपने पिता से
(B) अपनी माँ से
(C) न.वा. सौंदलगेकर से
(D) अपने मित्र से
(iv) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और उचित विकल्प का चयन कीजिए ।
कथन I : वसंत पाटील पढ़ने में बहुत कमजोर था ।
कथन II : वसंत पाटील आनंदा का शत्रु था ।
कथन III : वसंत पाटील कक्षा का मॉनीटर था ।
कथन IV : वसंत पाटील कक्षा बारहवीं का छात्र था ।
विकल्प :
(A) कथन I तथा II सही हैं ।
(B) कथन I, II तथा III सही हैं ।
(C) कथन III सही है ।
(D) कथन IV सही है ।
(v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : सिंधु सभ्यता को जल-संस्कृति कहा जाता है ।
कारण : सिंधु घाटी सभ्यता पहली ज्ञात संस्कृति है जिसमें लगभग सात सौ कुएँ, नदी, स्नानागार और बेजोड़ जल निकासी की व्यवस्था है ।
विकल्प :
(A) कथन सही है, कारण ग़लत है ।
(B) कथन सही नहीं है, कारण सही है ।
(C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(vi) सिंधु घाटी सभ्यता का स्वरूप था :
(A) जंगली
(B) नगरीय
(C) ग्रामीण
(D) कबीलाई
(vii) वर्तमान में सिंध की खास पहचान क्या बन गया ?
(A) दाढ़ी वाले ‘नरेश’ की मूर्ति
(B) गुलकारी वाला दुपट्टा
(C) छापे वाला कपड़ा ‘अजरक’
(D) बारीक बुनाई वाला सूती कपड़ा
(viii) पत्थर की शिला पर लिखी कविता ‘जूझ’ कहानी के लेखक के द्वारा कब मिटाई जाती थी ?
(A) मास्टर को दिखा देने के बाद
(B) याद हो जाने के बाद
(C) मित्रों को दिखा देने के बाद
(D) मास्टर को सुना देने के बाद
(ix) ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी में प्रयुक्त ‘असीक का फूल’ से क्या तात्पर्य है ?
(A) स्वागत के फूल
(B) आशीर्वाद के फूल
(C) माला बनाने के फूल
(D) पूजा के फूल
(x) ‘जब तक बाप है तब तक मौज कर ले ।’ यशोधर बाबू यह बात अपने बच्चों से कहते हैं :
(A) उन पर व्यंग्य करने के लिए
(B) उनका उत्साहवर्धन करने के लिए
(C) जिम्मेदारियों से मुक्त रखने के लिए
(D) उनके प्रति अपना प्रेम व्यक्त करने के लिए
Advertisements
Go to Question: