Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/3/3
© examsnet.com
Question : 5 of 14
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5×1=5)जाड़े का दिन । अमावस्या की रात – ठंडी और काली । मलेरिया और हैज़े से पीड़ित गाँव भयार्त्त शिशु की तरह थर-थर काँप रहा था । पुरानी और उजड़ी बाँस-फूस की झोपड़ियों में अंधकार और सन्नाटे का सम्मिलित साम्राज्य ! अँधेरा और निस्तब्धता !अँधेरी रात चुपचाप आँसू बहा रही थी । निस्तब्धता करुण सिसकियों और आहों को बलपूर्वक अपने हृदय में ही दबाने की चेष्टा कर रही थी । आकाश में तारे चमक रहे थे । पृथ्वी पर कहीं प्रकाश का नाम नहीं । आकाश से टूटकर यदि कोई भावुक तारा पृथ्वी पर जाना भी चाहता तो उसकी ज्योति और शक्ति रास्ते में ही शेष हो जाती थी । अन्य तारे उसकी भावुकता अथवा असफलता पर खिलखिलाकर हँस पड़ते थे ।(i) गद्यांश में प्रयुक्त ‘भयार्त्त’ शब्द का अर्थ है :(A) भीषण(B) भय से पीड़ित(C) भयंकर(D) भयानक(ii) गद्यांश का केन्द्रीय भाव है :(A) गाँव की प्रकृति का चित्रण(B) गाँव की रात्रि का चित्रण(C) भूख और महामारी से दम तोड़ रहे गाँव की दयनीय दशा का चित्रण(D) गाँव में व्याप्त नीरवता का चित्रण(iii) निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए गद्यांश के अनुसार सही कथन को चयनित कर लिखिए :(A) महामारी और आर्थिक तंगी की त्रासदी से जूझती ग्राम-बस्ती में आशा-किरण का आश्रय व्यर्थ प्रयास है ।(B) महामारी और आर्थिक तंगी की त्रासदी से जूझती ग्राम-बस्ती आशा-निराशा के भाव में झूल रही है ।(C) महामारी और आर्थिक तंगी से जूझती ग्राम-बस्ती में ग्रामीण एक दूसरे की सहायता कर रहे हैं ।(D) महामारी और आर्थिक तंगी से जूझती ग्राम-बस्ती अपनी स्थिति से संतुष्ट है ।(iv) प्रकृति को आँसू बहाते हुए क्यों दिखाया गया है ?(A) काव्यात्मक रूप में प्रकृति सौंदर्य व्यक्त करने हेतु(B) गाँव वालों के दुख में प्रकृति को दुखी दिखाने हेतु(C) गाँव में व्याप्त सन्नाटे और अंधकार का वर्णन करने हेतु(D) प्रकृति की विवशता और असमर्थता को प्रकट करने हेतु(v) स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
विकल्प :(A) 1-(iii), 2-(i), 3-(ii)(B) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii)(C) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i)(D) 1-(iii), 2-(ii), 3-(i)
| स्तंभ-I | स्तंभ-II | ||
| 1. | अमावस्या की रात – ठंडी और काली | (i) | आशा एवं जिजीविषा का अभाव |
| 2. | प्रकाश का नाम नहीं | (ii) | पीड़ित गाँव वालों की मदद न कर पाना |
| 3. | तारे की शक्ति और ज्योति रास्ते में ही शेष हो जाती | (iii) | निराशापूर्ण परिवेश |
Go to Question: