Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/3/3
© examsnet.com
Question : 1 of 14
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (10×1=10)सुचारित्र्य के दो सशक्त स्तम्भ हैं – प्रथम – सुसंस्कार और द्वितीय – सत्संगति । सुसंस्कार जीवन की सत्संगति व सत्कर्मों की अर्जित संपत्ति है और सत्संगति वर्तमान जीवन की दुर्लभ विभूति है । जिस प्रकार कुधातु की कठोरता और कालिख पारस के स्पर्श से कोमलता और कमनीयता में बदल जाती है, ठीक उसी प्रकार कुमार्गी का कालुष्य सत्संगति से स्वर्णिम आभा में परिवर्तित हो जाता है । सतत सत्संगति से विचारों को नई दिशा मिलती है और अच्छे विचार मनुष्य को अच्छे कर्मों के लिए प्रेरित करते हैं । परिणामत: सुचरित्र का निर्माण होता है । आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने लिखा है – “महाकवि टैगोर के पास बैठने मात्र से ऐसा प्रतीत होता था मानो भीतर का देवता जाग गया हो ।”वस्तुत: चरित्र से ही जीवन की सार्थकता है । चरित्रवान व्यक्ति ही समाज की शोभा है, शक्ति है । सुचारित्र्य से व्यक्ति ही नहीं, समाज भी सुवासित होता है और इस सुवास से राष्ट्र यशस्वी बनता है । विदुर जी की उक्ति अक्षरश: सत्य है कि सुचरित्र के बीज हमें भले ही वंश परंपरा से प्राप्त हो सकते हैं पर चरित्र-निर्माण व्यक्ति के अपने बलबूते पर निर्भर है । आनुवंशिक परंपरा, परिवेश और परिस्थिति उसे केवल प्रेरणा दे सकते हैं पर उसका अर्जन नहीं कर सकते; वह व्यक्ति को उत्तराधिकार में प्राप्त नहीं होता । व्यक्ति-विशेष के शिथिल चरित्र होने से पूरे राष्ट्र पर चरित्र संकट उपस्थित हो जाता है क्योंकि व्यक्ति पूरे राष्ट्र का एक घटक है । अनेक व्यक्तियों से मिलकर एक परिवार, अनेक परिवारों से एक कुल, अनेक कुलों से एक जाति या समाज और अनेकानेक जातियों और समाज-समुदायों से मिलकर ही एक राष्ट्र बनता है । आज जब लोग राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की बात करते हैं, तब वे स्वयं उस राष्ट्र के आचरक घटक हैं – इस बात को विस्मृत कर देते हैं ।(i) “सत्संगति वर्तमान जीवन की दुर्लभ विभूति है ।” पंक्ति में रेखांकित पद का आशय हो सकता है :(A) विलक्षण विचार(B) विलक्षण वैभव(C) विलक्षण भाव(D) विलक्षण विवेक(ii) सुचारित्र्य के सशक्त स्तम्भ हैं :(A) संपत्ति और सुसंस्कार(B) सत्संगति और आनुवंशिकता(C) सुसंस्कार और परिवेश(D) सुसंस्कार और सत्संगति(iii) संदर्भ के अनुसार गद्यांश में ‘कालुष्य’ शब्द का सटीक अर्थ क्या हो सकता है ?(A) दोष(B) कालिमा(C) लघुता(D) प्रभास(iv) गद्यांश के अनुसार सतत सत्संगति से क्या प्राप्त होता है ?(A) निर्माण को नई दिशा(B) भ्रमण करने का मार्ग(C) विचारों को नई दिशा(D) विचरण करने का मार्ग(v) गद्यांश में ‘भीतर का देवता’ कथन किस बात की ओर संकेत करता है ?(A) ईश्वर का आभास(B) दिव्यगुणों का आभास(C) सत्य का आभास(D) परिवेश का आभास(vi) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :कथन I : शिथिल चरित्र से ही जीवन सार्थक है ।कथन II : शिथिल चरित्र से ही राष्ट्र निर्माण संभव है ।कथन III : आनुवंशिक परंपरा से ही चरित्र अर्जन संभव है ।कथन IV : उदात्त चरित्र से ही जीवन की सार्थकता है ।गद्यांश के अनुसार उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?(A) केवल कथन I सही है ।(B) केवल कथन II और III सही हैं ।(C) केवल कथन IV सही है ।(D) केवल कथन II सही है ।(vii) ‘कुधातु की कठोरता और कालिख पारस के स्पर्श से कोमलता और कमनीयता में बदल जाती है ।’ इस उदाहरण के मूल भाव को व्यक्त करने वाली कहावत है :(A) परहित सरिस धर्म नहीं भाई(B) बिनु सत्संग विवेक न होई(C) सठ सुधरहिं सतसंगति पाई(D) जहाँ सुमति तहँ संपत्ति नाना(viii) विदुर जी की उक्ति के संदर्भ में क्या सत्य नहीं है ?(A) सुचरित्र के बीज परंपरा से प्राप्त हो सकते हैं ।(B) चरित्र निर्माण व्यक्ति के स्वयं के प्रयासों पर निर्भर है ।(C) परिस्थिति उसे केवल प्रेरणा दे सकती है ।(D) चरित्र निर्माण संगति से होता है ।(ix) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के कथन के माध्यम से लेखक ने उल्लेख किया है :(A) सत्संगति के प्रभाव को(B) हजारी प्रसाद की उदारता को(C) महाकवि टैगोर की दिव्यता को(D) चरित्र निर्माण के प्रयासों को(x) शिथिल चरित्र सम्पूर्ण राष्ट्र को कैसे प्रभावित करता है ?(A) राष्ट्र शिथिल हो जाता है(B) राष्ट्र का विकास रुक जाता है(C) राष्ट्र का उत्थान करता है(D) राष्ट्र पर चरित्र संकट उपस्थित हो जाता है
Go to Question: