Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/3/3
© examsnet.com
Question : 2 of 14
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5×1=5)मैं कब कहता हूँ जग मेरी दुर्धर गति के अनुकूल बने,मैं कब कहता हूँ जीवन-मरु नंदन-कानन का फूल बने ?काँटा कठोर है, तीखा है, उसमें उसकी मर्यादा है,मैं कब कहता हूँ वह घटकर प्रांतर का ओछा फूल बने ?मैं कब कहता हूँ मुझे युद्ध में कहीं न तीखी चोट मिले ?मैं कब कहता हूँ प्यार करूँ तो मुझे प्राप्ति की ओट मिले ?मैं कब कहता हूँ विजय करूँ मेरा ऊँचा प्रासाद बने ?या पात्र जगत की श्रद्धा की मेरी धुँधली-सी याद बने ?पथ मेरा रहे प्रशस्त सदा क्यों विकल करे यह चाह मुझे ?नेतृत्व न मेरा छिन जावे क्यों इसकी हो परवाह मुझे ?मैं प्रस्तुत हूँ चाहे मेरी मिट्टी जनपद की धूल बने –फिर उस धूली का कण-कण भी मेरा गति-रोधक शूल बने !(i) मैं कब कहता हूँ – पंक्ति में ‘कब’ क्या इंगित करता है ?(A) सदैव निराकांक्षी(B) सदैव आकांक्षी(C) सदैव अभिलाषी(D) सदैव अस्थिर(ii) संसार के विषय में कवि का क्या विचार है ?(A) संसार उसकी गति से चले(B) संसार तीव्र गति से चले(C) संसार धीमी गति से चले(D) संसार अपनी गति से चले(iii) “वह घटकर प्रांतर का ओछा फूल बने” से कवि का तात्पर्य है :(A) जीवन से विपत्तियों का समाप्त हो जाना(B) काँटों का फूलों की शरण में चले जाना(C) विपत्तियों का सुखद परिस्थितियों में ढल जाना(D) काँटे का कोमल फूल के रूप में बदल जाना(iv) कवि के अनुसार जीवन की सार्थकता क्या है ?(A) संघर्ष एवं दुखों से लड़ने में(B) सुख एवं सुविधाजनक स्थिति में(C) परस्पर ईर्ष्या-द्वेष में(D) शक्ति प्रदर्शन एवं नेतृत्व में(v) स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
विकल्प :(A) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii)(B) 1-(ii), 2-(i), 3-(iii)(C) 1-(iii), 2-(ii), 3-(i)(D) 1-(iii), 2-(i), 3-(ii)
| स्तंभ-I | स्तंभ-II | ||
| 1. | जीवन-मरु | (i) | सुखद परिस्थितियाँ |
| 2. | नंदन-कानन | (ii) | विपरीत परिस्थितियाँ |
| 3. | गति-रोधक | (iii) | उत्तरोत्तर उन्नति में बाधक |
Go to Question: