Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/2/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 1 of 14
Marks: +1, -0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [10×1=10]
भारतीय शास्त्रीय संगीत की यह एक विलक्षणता है कि एक राग जितनी बार प्रस्तुत होता है – उतनी बार नयापन उभरता है, इसका आकर्षण कभी समाप्त नहीं होता। इसकी समकालीन गुणवत्ता वर्षों के फ़ासले में नहीं बदलती, यह समय के छोटे-छोटे हिस्से में भी घटित होती है। इसके बावजूद इसमें ऐसा भी तत्त्व है, जो कभी नहीं बदलता। वह समय की गति को लाँघ जाता है, शाश्वतता और समकालीनता की यही संधि भारतीय कला विधाओं की निजी पहचान है। भारतीय शास्त्रीय संगीत का आधार तत्त्व लोकगीतों में निहित है। लोकगीतों की धुनों को शास्त्रीय संस्कार देकर अनेक राग बनाए गए हैं। भटियारी, पूरबी, जौनपुरी, सोरठा और मुलतानी जैसे अनेक राग बंगाल, बिहार, पंजाब और सौराष्ट्र के अंचलों में गाए जाने वाले लोकगीतों की धुनों से निर्मित हुए हैं। इतना ही नहीं, प्रकृति में व्याप्त स्वरों से भी रागों की निर्मितियाँ हुई हैं। कई समर्थ गायकों ने आंचलिक गीतों को शास्त्रीय पद्धति में ढालकर विशिष्ट गायकी द्वारा ख्याति अर्जित की है। लोकगीतों का सीधा संबंध प्रकृति से है। प्रकृति में अपना छंद है, लय है। स्वरों की संस्कार प्रक्रिया तब तक पूरी नहीं होती जब तक प्रकृति के छंदों की अनुभूति से मिली समाहारकारी दृष्टि से राग की प्रकृति और उसे जन्म देने वाली प्रकृति के बीच का अंतर्संबंध तय नहीं कर लिया जाता। संगीत में जिस बिंदु पर लय और ताल एक दूसरे से मिलते हैं उसे सम कहते हैं। लय है प्रकृति की विभिन्नता – सामयिकता और ताल है एकत्व-शाश्वतता। इन दोनों के मिलन से संस्कृति बनती है। संस्कृति न तो प्रकृति की यथास्थिति की स्वीकृति है, न विद्रोह। यह विभिन्नता में संस्कार द्वारा याचित एकत्व का नाम है। “प्राकृतिक शक्तियों का मनमाना संयोजन संस्कृति है।”
(i) भारतीय शास्त्रीय संगीत की विलक्षणता क्या है ?
(A) विशिष्ट गायकी
(B) हर प्रस्तुति में नवीनता
(C) धुनों को शास्त्रीय संस्कार देना
(D) सुरीला गान
(ii) संदर्भ के अनुसार गद्यांश में ‘विशिष्टताओं की वृद्धि’ अर्थ को व्यक्त करने वाला शब्द है :
(A) गुणोत्कर्ष
(B) चरमोत्कर्ष
(C) निष्कर्ष
(D) हर्षोत्कर्ष
(iii) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : लोकगीत और शास्त्रीय संगीत एक दूसरे के पर्याय हैं।
कथन II : शास्त्रीय संगीत में गीत और आघात का अधिक महत्त्व है।
कथन III : भारतीय शास्त्रीय संगीत का आधार लोकगीत है।
कथन IV : शास्त्रीय संगीत में राग की शुद्धता का महत्त्व गौण है।
गद्यांश के अनुसार उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(A) केवल कथन I सही है।
(B) केवल कथन II सही है।
(C) केवल कथन III सही है।
(D) केवल कथन IV सही है।
(iv) गद्यांश के अनुसार रागों की रचना किस प्रकार होती है ?
(A) लोकगीतों और प्रकृति में व्याप्त स्वरों के समन्वय द्वारा
(B) सुर, लय, ताल की समझ और समन्वय द्वारा
(C) प्राकृतिक गीतों की छंदबद्ध गायकी द्वारा
(D) विभिन्न घरानों की राग-रागिनियों के समन्वय द्वारा
(v) गद्यांश के अनुसार ‘सम’ क्या है ?
(A) तबले की थाप पर ताल का बजना
(B) गीत और संगीत का सुरीला गायन
(C) सुर, ताल और लय का सुंदर समन्वय
(D) संगीत में जिस बिंदु पर लय और ताल परस्पर मिलते हों
(vi) गद्यांश के अनुसार समर्थ गायकों ने प्रसिद्धि प्राप्त की :
(A) पाश्चात्य संगीत को शास्त्रीय पद्धति में ढालकर
(B) आंचलिक गीतों को शास्त्रीय पद्धति में ढालकर
(C) विभिन्न राग-रागिनियों को आंचलिकता में ढालकर
(D) आंचलिक गीतों को प्राकृतिक छंदों में ढालकर
(vii) संस्कृति बनती है :
(A) प्रकृति की विभिन्नता, सामयिकता और शाश्वतता के मिलने से
(B) लय और ताल, गीत और संगीत के मिलन से
(C) लोकगीतों को शास्त्रीय संस्कार देकर
(D) स्वरों की सतत साधना से
(viii) प्रकृति की विभिन्नता और समकालीनता का नाम है :
(A) लय
(B) ताल
(C) राग
(D) सम
(ix) यह गद्यांश दर्शाता है :
(A) सृष्टि के कण-कण में संगीत बसा है।
(B) लोकगीत और प्रकृति शास्त्रीय संगीत के आधार हैं।
(C) लोकगीतों के बिना शास्त्रीय संगीत निराधार है।
(D) स्वरों की संस्कार-प्रक्रिया लोकगीतों में पूरी होती है।
(x) भारतीय कला-विधाओं की निजी पहचान है :
(A) समय के अंतराल की अनभिज्ञता
(B) चिरस्थिरता एवं समसामयिकता का समन्वय
(C) आकर्षण एवं मनोरंजन से पूर्ण
(D) वर्तमान और भविष्य का आधार
Advertisements
Go to Question: