Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/2/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 14
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
ग्राम, नगर या कुछ लोगों का नाम नहीं होता है देश
संसद, सड़कों, आयोगों का नाम नहीं होता है देश
देश नहीं होता है केवल सीमाओं से घिरा मकान
देश नहीं होता है कोई सजी हुई ऊँची दुकान
देश नहीं क्लब, जिसमें बैठ करते रहें सदा हम मौज
देश नहीं केवल बंदूकें, देश नहीं होता है फ़ौज
जहाँ प्रेम के दीपक जलते, वहीं हुआ करता है देश
जहाँ इरादे नहीं बदलते, वहीं हुआ करता है देश
सज्जन सीना ताने चलते, वहीं हुआ करता है देश
हर दिल में अरमान मचलते, वहीं हुआ करता है देश
वही होता जो सचमुच आगे बढ़ता क़दम-क़दम
धर्म, जाति, भाषाएँ जिसका ऊँचा रखती हैं परचम
पहले हम खुद को पहचानें, फिर पहचानें अपना देश
एक दमकता सत्य बनेगा, नहीं रहेगा सपना देश
(i) कवि के अनुसार देश नाम है :
(A) ग्राम, नगर या कुछेक लोगों का
(B) सीमाओं और सरहदों से घिरे भूखंड का
(C) परस्पर सौहार्द, अटल संकल्प, सहृदयता एवं उत्तरोत्तर उन्नति का
(D) फ़ौज एवं शस्त्रों के ज़खीरों का
(ii) स्तंभ-I में दिए गए पदों को स्तंभ-II में दिए गए प्रतीकार्थों से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
स्तंभ-Iस्तंभ-II
1.संसद(i)आवागमन की सुविधा के लिए बना समतल मार्ग
2.सड़क(ii)सर्वोच्च विधायी निकाय
3.आयोगों(iii)विशेष कार्य के निमित्त सरकार द्वारा गठित संगठन
विकल्प :
(A) 1-(ii), 2-(i), 3-(iii)
(B) 1-(iii), 2-(ii), 3-(i)
(C) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii)
(D) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i)
(iii) देश का मस्तक ऊँचा रखने में किस-किस का महत्त्वपूर्ण योगदान है ?
(A) सुसज्जित ऊँची दुकानों का
(B) दीवारों से घिरे विशाल मकानों का
(C) दिवास्वप्नों का
(D) विविध धर्म, जाति एवं भाषा के एकत्व का
(iv) ‘पहले हम खुद को पहचानें, फिर पहचानें अपना देश’ पंक्ति का क्या तात्पर्य है ?
(A) निज दुर्बलताओं को पहचान कर सबलताओं में बदलना
(B) अपनी उन्नति के विषय में सोचना
(C) निज लाभ के लिए प्रयत्नशील रहना
(D) अपने परिवार के हित के लिए प्रयासरत रहना
(v) देश केवल सपना मात्र न रहकर दमकता सत्य कैसे बनेगा ? इस प्रश्न के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : लोगों के विचारों में रहकर
कथन II : विद्यार्थियों की पुस्तकों में रहकर
कथन III : युवाओं के कथनों में रहकर
कथन IV : नागरिकों के सदाचरण एवं सद्गुणों में रहकर
पद्यांश के अनुसार उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(A) केवल कथन II सही है।
(B) केवल कथन IV सही है।
(C) केवल कथन I सही है।
(D) केवल कथन III सही है।
Advertisements
Go to Question: