Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/4/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 5 of 13
Marks: +1, -0
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
छोटा मेरा खेत चौकोना
कागज का एक पन्ना,
कोई अंधड़ कहीं से आया
क्षण का बीज वहाँ बोया गया ।
कल्पना के रसायनों को पी
बीज गल गया नि:शेष;
शब्द के अंकुर फूटे,
पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष
(i) छोटा खेत किसका प्रतीक है ?
(a) फ़सल रोपे जाने वाले खेत का
(b) आकार में छोटे खेत का
(c) कागज के उस पन्ने का जिस पर रचना शब्द-बद्ध होती है
(d) कागज के उस पन्ने को जो पुस्तक में जिल्द-बद्ध रहता है
(ii) ‘अंधड़’ से कवि का क्या अभिप्राय है ?
(a) हवा का तीव्र वेग
(b) शीतल-मंद-सुगंधित तेज हवा
(c) भावनाओं और विचारों का वेग
(d) धूल और मिट्टी से भरी तेज हवा
(iii) कविता के संदर्भ में बताइए कि बीज किसके संसर्ग से अंकुरित हुआ ।
(a) खाद-पानी
(b) सूर्य का प्रकाश
(c) कल्पना
(d) मिट्टी-पानी
(iv) बीज के गल जाने पर क्या हुआ ?
(a) शब्दों के अंकुर फूटे
(b) कवि को पश्चात्ताप हुआ
(c) भावनाओं के अंकुर फूटे
(d) कवि की मेहनत व्यर्थ हुई
(v) खेती के रूपक द्वारा कवि ने प्रस्तुत किया है :
(a) कृषि-कर्म प्रक्रिया को
(b) काव्य-रचना प्रक्रिया को
(c) खेती में आने वाली कठिनाइयों को
(d) खेती के महत्त्व को
Advertisements
Go to Question: