Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/4/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 4 of 13
Marks: +1, -0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
अगर तीस-चालीस मन गेहूँ उगाना है तो किसान पाँच-छह सेर अच्छा गेहूँ अपने पास से लेकर जमीन में क्यारियाँ बना कर फेंक देता है । उसे बुवाई कहते हैं । यह जो सूखे में हम अपने घर का पानी इन पर फेंकते हैं वह भी बुवाई है । यह पानी गली में बोएँगे तो सारे शहर, कस्बा, गाँव पर पानी वाले बादलों की फ़सल आ जाएगी । हम बीज बनाकर पानी देते हैं, फिर काले मेघा से पानी माँगते हैं । सब ऋषि-मुनि कह गए हैं कि पहले खुद दो तब देवता तुम्हें चौगुना-अठगुना करके लौटाएँगे भइया, यह तो हर आदमी का आचरण है, जिससे सबका आचरण बनता है ।
(i) बुवाई का क्या अर्थ है ?
(a) खेतों में बीज बोना
(b) खेतों में पानी देना
(c) खेतों में कटाई करना
(d) खेतों में खाद देना
(ii) बादलों की फ़सल पाने के लिए क्या करना पड़ता है ?
(a) बादलों की पूजा-अर्चना करनी पड़ती है
(b) इंद्र देवता की पूजा-अर्चना करनी पड़ती है
(c) पानी का दान-पुण्य करना पड़ता है
(d) पानी की बरबादी को रोकना होता है
(iii) ऋषि-मुनियों के अनुसार हमें मनवांछित फल की प्राप्ति कब होती है ?
(a) दिन-रात परिश्रम करने से
(b) ईश्वर की उपासना करने से
(c) बड़ों के आशीर्वाद से
(d) दान-पुण्य करने से
(iv) जीजी ने किसान का उदाहरण क्यों दिया है ?
(a) बुवाई की प्रक्रिया स्पष्ट करने के लिए
(b) भारतीय संस्कृति की महिमा बताने के लिए
(c) किसानों की महत्ता समझाने के लिए
(d) दान-पुण्य की महत्ता समझाने के लिए
(v) ‘पानी गली में बोएँगे’ का अभिप्राय है :
(a) पानी की गली में बुवाई करना
(b) पानी की खेतों में बुवाई करना
(c) पानी को गली में फेंकना
(d) पानी को इंद्र सेना पर डालना
Advertisements
Go to Question: