Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/4/2
© examsnet.com
Question : 1 of 13
Marks:
+1,
-0
(बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न)निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किसी एक काव्यांश पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]काव्यांश – 1(क) बढ़ी है इस बार गंगा खूबदियारो पर गाँव कितने हो गए हैं डूबकिंतु हम तो शहर की इस छोर पर हैंदेखते हैं रात-दिन जल-प्रलय का ही दृश्यपत्थरों से बँधी गहरी नींववालाकिराए का घर हमारा रहे यह आबादपुराना ही सही पर मजबूतरही जिसको अनवरत झकझोरक्षुब्ध गंगा की विकट हिलकोरसामने ही पड़ोसी के —नीम, सहजन, आँवला, अमरूदहो रहे हैं आकंठ जल में मग्नरह न पाए स्तंभ पुल के नग्नदूधिया पानी बना उनका रजत परिधानरेलगाड़ी के पसिंजर खड़े होकरखिड़कियों से झाँकते हैंदेखते हैं बाढ़ का यह दृश्यउधर झूँसी इधर दारागंजबीच का विस्तारबन गया है आज पारावारभगवती भागीरथीग्रीष्म में यह हो गई थी प्रतनु-सलिलाविरहिणी की पीठ लुंठित एकवेणी-सदृशजिसको देखते ही व्यथा से अवसन्न होते रहे मेरे नेत्ररिक्त ही था वरुण की कल-केलि का यह क्षेत्रकाकु करती रही पुल की प्रतिच्छाया, मगर यह थी मौनउस प्रतनुता से अरे इस बाढ़ की तुलना करेगा कौन ?(i) ‘रह न पाए स्तंभ पुल के नग्न’ पंक्ति के आधार पर पुल के स्तंभों के नग्न न रह पाने का कारण है :(a) गंगा नदी का तेज बहाव(b) गंगा नदी का मटमैला पानी(c) गंगा नदी का बढ़ा जल-स्तर(d) गंगा नदी का रेतीला पानी(ii) पुल के स्तंभों ने कैसा परिधान धारण किया हुआ है ?(a) गंगा-जल रूपी रजत परिधान(b) चाँदी-सा चमकता परिधान(c) मिट्टी-सा मटमैला परिधान(d) दूध-सा चमकता परिधान(iii) गाँव में बाढ़ आने पर भी कवि के संतोष का क्या कारण हो सकता है ?(a) घर का नदी से दूर होना(b) घर का शहर के किनारे होना(c) घर का पुराना होना(d) घर का मजबूत होना(iv) गंगा नदी की धारा ग्रीष्म-ऋतु में कैसी हो जाती है ?(a) मटमैली(b) पतली(c) सूखी(d) काली(v) ‘विरहिणी की पीठ लुंठित एकवेणी-सदृश’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?(a) श्लेष(b) उत्प्रेक्षा(c) रूपक(d) उपमाअथवाकाव्यांश – 2(ख) अब कठोर हो वज्रादपि ओ कुसुमादपि सुकुमारी !आर्यपुत्र दे चुके परीक्षा, अब है मेरी बारी । मेरे लिए पिता ने सबसे धीर-वीर वर चाहा, आर्यपुत्र को देख उन्होंने सभी प्रकार सराहा । फिर भी हठकर हाय ! वृथा ही उन्होंने थाहा, किस योद्धा ने बढ़कर उनका शौर्य-सिंधु अवगाहा ?क्यों कर सिद्ध करूँ अपने को मैं उन नर की नारीआर्यपुत्र दे चुके परीक्षा, अब है मेरी बारी । देख कराल काल-सा जिसको काँप उठे सब भय से गिरे प्रतिद्वंद्वी नंदार्जुन, नागदत्त जिस हय से वह तुरंग पालित-कुरंग-सा नत हो गया विनय से, क्यों न गूँजती रंगभूमि फिर उनके जय जय जय सेनिकला वहाँ कौन उन जैसा प्रबल-पराक्रमकारीआर्यपुत्र दे चुके परीक्षा, अब है मेरी बारी । सभी सुंदरी बालाओं में मुझे उन्होंने माना, सबने मेरा भाग्य सराहा, सबने रूप बखाना, खेद, किसी ने उन्हें न फिर भी ठीक-ठीक पहचाना, भेद चुने जाने का अपने मैंने भी अब जाना ।इस दिन के उपयुक्त पात्र की उन्हें खोज थी सारी,आर्यपुत्र दे चुके परीक्षा, अब है मेरी बारी ।(i) नायिका के पिता द्वारा वर रूप में नायक का चयन उसके किन गुणों के आधार पर किया गया ?(a) धैर्य, शौर्य, बुद्धि और वीरता(b) शारीरिक सौष्ठव और बाहुबल(c) घुड़सवारी में कुशल होने की कला(d) कोमल, मधुर और विनम्र स्वभाव(ii) उपर्युक्त पंक्तियों में आर्यपुत्र द्वारा दी जाने वाली कौन-सी परीक्षा की बात कही गई है ?(a) स्वयं को सबसे शक्तिशाली सिद्ध करने की परीक्षा(b) स्वयं को सबसे बुद्धिशाली सिद्ध करने की परीक्षा(c) स्वयं को वर हेतु योग्य सिद्ध करने की परीक्षा(d) स्वयं को सिंहासन हेतु योग्य सिद्ध करने की परीक्षा(iii) ‘इस दिन के उपयुक्त पात्र की उन्हें खोज थी सारी’ — पंक्ति में प्रयुक्त ‘उपयुक्त पात्र’ से क्या अभिप्राय है ?(a) उपयोगी बर्तन(b) सुंदर राजकुमारी(c) बलिष्ठ अश्व(d) उपयुक्त व्यक्तित्व(iv) ‘देख कराल काल-सा जिसको काँप उठे सब भय से’ — पंक्ति में ‘जिसको’ का प्रयोग किसके लिए किया गया है ?(a) प्रतिद्वंद्वी राजकुमार(b) आर्यपुत्र(c) तुरंग(d) कुरंग(v) ‘वह तुरंग पालित-कुरंग-सा नत हो गया विनय से’ — काव्य-पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?(a) अतिशयोक्ति(b) उपमा(c) उत्प्रेक्षा(d) मानवीकरण
Go to Question: