Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/4/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 13
Marks: +1, -0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए :   [10×1=10]
वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की आवश्यकता है । प्राय: प्रदूषण बढ़ने के बाद ही हम कार्यवाही के लिए लालायित होते हैं, जबकि प्रदूषण बढ़ने से पहले ही हमें सक्रिय हो जाना चाहिए । मौसम और वायु प्रदूषण एक-दूसरे से जुड़े हैं । हवा की गति कम हो, तो प्रदूषक तत्त्व बढ़ जाते हैं और हवा की गति जब ज्यादा होती है, तो बेहद खराब-से-खराब हवा भी बेहतर होने लगती है । समय विशेष में किसी खास दिशा से हवा नमी, धूल या प्रदूषकों को साथ ला सकती है । कुछ वायु प्रदूषक जमीन की सतह के आसपास होते हैं और बहुत ऊँचाई तक पहुँचे प्रदूषक मौसम को भी प्रभावित करते हैं ।
जमीन से उठी गैसें, रासायनिक कण वायुमंडल में पहुँचकर अनेक बार नुकसानदेह प्रदूषणकारी बन सकते हैं, यदि वे लंबे समय तक वायुमंडल में बने रहे । अत: यदि अभी प्रदूषण वायुमंडल में पहुँचना रुक भी जाए, तो भी मौजूदा प्रदूषण अगले कई सालों तक असरकारी रहेंगे । वायु प्रदूषण की एक सच्चाई यह भी है कि एक जगह का प्रदूषण दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँच जाता है । हवा साफ हो, तो कहीं-से-कहीं पहुँचे, चिंता की बात नहीं । हवा यदि प्रदूषण का भार लिए हुए है, तो चिंता का कारण है । हवा को प्रदूषकों का भार न ढोना पड़े, इसके साझा प्रयास किए जाने चाहिए । इसके लिए नवाचारी टेक्नोलॉजी और पद्धतियों के अनुसंधान पर काम करना ही होगा ।
जगह-जगह भवनों या अन्य ढाँचागत निर्माण से खुली जगह में जो कमी आ रही है, उससे स्थानीय स्तर पर वायु-प्रवाह में दिक्कत हो रही है । इससे भी प्रदूषण आसपास ही मँडराता रहता है । जीवाश्म ईंधन जलाने से या औद्योगिक प्रदूषणों से कार्बन, सल्फर या नाइट्रोजन के ऑक्साइड जब वायुमंडल में पहुँचे, तो जल और जल का जो भी प्रारूप होगा, वह हिमपात हो या ओस हो तेजाबी हो सकता है । निस्संदेह बरसात के बाद हवा तो साफ लगेगी लेकिन प्रदूषित जल से पेड़ों की जड़ें और उनको जमीन से मिलने वाले पोषक तत्त्व दुष्प्रभावित हो सकते हैं । तालाबों, नदियों के जलचर पीड़ित हो सकते हैं । कुछ प्रदूषक पत्तियों पर ऐसे बैठ जाएँ, जो पेड़ों के लिए हानिकारक हों ।
बरसात की जरूरत अब खेती, जलाशयों के लिए ही नहीं, दमघोंटू धुंध के प्रदूषण से निजात पाने के लिए भी हो गई हैं । कृत्रिम बरसात का विकल्प भी कुछ जिम्मेदार संस्थाएँ देने लगी हैं । वायुमंडलीय प्रदूषण में सुधार हेतु हमें सावधान होने की जरूरत है ।
(i) वायु की गुणवत्ता से क्या अभिप्राय है ?
(a) वायु के प्रदूषक तत्त्व
(b) वायु की स्थिति
(c) वायु के बहने की गति
(d) वायु की शुद्धता
(ii) ‘प्रदूषण बढ़ने के बाद ही हम कार्यवाही के लिए लालायित होते हैं ।’ — पंक्ति मानवीय स्वभाव की किस विशेषता का उल्लेख करती है ?
(a) प्रदूषण बढ़ने पर हम चिंतित होने लगते हैं ।
(b) प्रदूषण बढ़ने से पहले ही हम कार्यवाही करने लगते हैं ।
(c) समस्या सिर पर आने पर ही समाधान पर विचार करते हैं ।
(d) समस्या आने से पहले ही समाधान पर विचार करते हैं ।
(iii) हवा की गति का प्रदूषण पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
(a) हवा की गति बढ़ने पर प्रदूषण बढ़ने लगता है
(b) हवा की गति बढ़ने पर प्रदूषण घटने लगता है
(c) हवा की गति कम होने पर प्रदूषण कम होने लगता है
(d) हवा की गति सामान्य रहने पर प्रदूषण समाप्त हो जाता है
(iv) हवा का एक जगह से दूसरी जगह पहुँचना चिंता का कारण कब बन जाता है ?
(a) जब वह धीमी गति से बहे
(b) जब वह तीव्र गति से बहे
(c) जब उसमें प्रदूषक तत्त्वों की अधिकता हो
(d) जब उसमें धूल-मिट्टी की अधिकता हो
(v) हवा में उपस्थित प्रदूषण को कम करने के विषय में क्या सत्य नहीं है ?
(a) सरकार और जनता को साझा प्रयास करने होंगे ।
(b) नवाचारी टेक्नोलॉजी और पद्धतियों पर काम करना होगा ।
(c) धरती के बढ़ते तापमान को नियंत्रित रखना होगा ।
(d) हवा में रासायनिक गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करना होगा ।
(vi) जगह-जगह भवनों के निर्माण से खुली जगह में कमी के साथ-साथ और क्या समस्या आ रही है ?
(a) लोगों को ध्वनि-प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है ।
(b) स्थानीय स्तर पर वायु-प्रवाह में प्रदूषण बढ़ रहा है ।
(c) स्थानीय स्तर पर लोगों को आवाजाही में दिक्कत आ रही है ।
(d) स्थानीय स्तर पर सूर्य के प्रकाश की दिक्कत आ रही है ।
(vii) हवा में उपस्थित प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रिम बरसात प्रभावकारी तरीका क्यों नहीं है ?
(a) इससे फ़सलों को नुकसान पहुँचेगा
(b) इससे वनस्पति, जीव-जंतुओं को नुकसान पहुँचेगा
(c) आर्थिक दृष्टि से महँगा सौदा है
(d) प्रदूषित हवा विश्व-व्यापी समस्या है
(viii) वर्तमान समय में बेमौसम बरसात की जरूरत क्यों महसूस हो रही है ?
(a) बढ़ते तापमान को कम करने के लिए
(b) पेड़-पौधों की सिंचाई करने के लिए
(c) पानी की कमी को दूर करने के लिए
(d) प्रदूषित हवा को शुद्ध करने के लिए
(ix) प्रस्तुत गद्यांश का वर्ण्य-विषय है :
(a) दिनोंदिन बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण
(b) दिनोंदिन हवा में बढ़ता प्रदूषण
(c) कृत्रिम बरसात : आज की आवश्यकता
(d) पर्यावरण सुधार : समय की माँग
(x) निम्नलिखित कथन-कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन (A) : जमीन से उठी कम घातक गैसें भी वायुमंडल में पहुँचकर नुकसानदेह प्रदूषणकारी बन जाती है ।
कारण (R) : हवा की गति कम हो, तो प्रदूषक बढ़ जाते हैं ।
(a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
(b) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) कथन (A) की ग़लत व्याख्या करता है ।
(c) कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
(d) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं ।
Advertisements
Go to Question: