Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/3/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 1 of 13
Marks: +1, -0
(बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए :   [10×1=10]
समाज में, परिवार में विविध कुल परंपराओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता । हमारे वयोवृद्ध ही इन संस्कृतियों एवं परंपराओं के वाहक होते हैं और इनसे भलीभाँति परिचित होते हैं । वयोवृद्ध परिवार के तरुण सदस्यों को धर्मोन्मुख करते हैं, धार्मिक विधि-विधानों का महत्त्व समझाते हैं । वे भौतिकता और आध्यात्मिकता में संतुलन कायम करना सिखाते हैं । वे ही परिवार में शांति के उपाय, लोक-व्यवहार, रीति-नीति आदि के बारे में सद्गुण विकसित करने में सहायक होते हैं और संस्कारों की नींव रखते हैं । अतः किसी भी कारणवश परिवार के वृद्धजनों का अनादर एवं अपमान नहीं होना चाहिए । तरुणों का यह परम कर्तव्य हो जाता है कि वे उनकी भावनाओं को ठेस न पहुँचाएँ और उनके मान-सम्मान में कोई कमी न आने दें तथा उनकी सुरक्षा कोमलता से करें । भौतिक जीवन-शैली के चलते भारतीय सनातन संस्कृति के मूल्य बदलते जा रहे हैं जिसका परिणाम बुजुर्गों की उपेक्षा एवं उनका तिरस्कार है । बुजुर्गों को दरकिनार करने से आज परिवारों में कलह-क्लेश, दुख-संताप बढ़ रहा है । भौतिक जीवन-शैली से हमारी आस्थाओं के मूल्य ही बदल गए हैं । मानसिक अशांति बढ़ रही है, रोग-शोक बढ़ रहे हैं । परिवार के तरुण सदस्यों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे परिवार के वृद्धजनों को अपने से अलग न करें एवं उनका यथोचित मान-सम्मान करें । परिवार, समाज की कसौटी पर खरी उतरने वाली धारणाओं, मान्यताओं एवं परम्पराओं को तोड़ने-मोड़ने का या उनकी अनदेखी करने का प्रयास कदापि न करें । संस्कार वहीं अच्छे होंगे जहाँ बुजुर्गों का, माँ-बाप का मान-सम्मान करते हुए उनके द्वारा निर्देशित संस्कृति एवं परंपराओं का ध्यान रखा जाएगा । बुजुर्ग जीवन के मूल्यों को जानने वाले होते हैं । उनका भी कर्तव्य है कि वे परिवार के हर मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप इसलिए न करें कि वे बुजुर्ग हैं । उनको भी हृदय की विशालता बनाए रखने में संकोच नहीं करना चाहिए ।
(i) वृद्धजनों को संस्कारों और रीतिरिवाजों का वाहक क्यों माना जाता है ?
(a) क्योंकि वे जीवन-मूल्यों को जानने वाले होते हैं
(b) क्योंकि वे इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाते हैं
(c) क्योंकि वे निष्ठा और लगन से इनका पालन करते हैं
(d) क्योंकि वे जीवन में इनके महत्त्व से परिचित हैं
(ii) संस्कार संबंधी पारिवारिक परंपराओं के समाप्त होने का कारण है :
(a) संयुक्त परिवारों का विघटन
(b) भौतिकतावाद का बढ़ता प्रचलन
(c) पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव
(d) व्यस्त जीवन-शैली
(iii) वृद्ध व्यक्तियों को परिवार की धुरी क्यों माना जाता है ?
(a) भौतिक जीवन-शैली के दुष्परिणामों से अवगत कराने के कारण
(b) परिवार में सद्गुणों और संस्कारों की नींव रखने के कारण
(c) जीवन के लंबे अनुभव और ज्ञान के कारण
(d) परंपराओं और संस्कारों का सम्मान करने के कारण
(iv) वृद्धजनों का अनादर करने के परिणामों के विषय में कौन-सा कथन असत्य है ?
(a) सामाजिक व पारिवारिक विघटन
(b) समाज और परिवार में कुव्यवस्था
(c) परिवार में कलह-क्लेश, दुःख-संताप
(d) भौतिकता और आध्यात्मिकता का असंतुलन
(v) बुजुर्गों के प्रति बढ़ती उपेक्षा और तिरस्कार का कारण है :
(a) पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव
(b) भौतिक जीवन-शैली का प्रभाव
(c) बुजुर्गों का अनावश्यक हस्तक्षेप
(d) बुजुर्गों में संयम की कमी
(vi) भौतिक सुख-सुविधा के साधनों की वृद्धि ने जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ क्या दुखद स्थितियाँ दी हैं ?
(a) शारीरिक और मानसिक व्याधियाँ
(b) व्यस्त जीवन-शैली
(c) धन-दौलत का अंबार
(d) जीवन का एकाकीपन
(vii) युवाओं को वृद्धों के साथ क्या नहीं करना चाहिए ?
(a) वृद्धों का अनादर और अपमान
(b) वृद्धों की कोमलता से सुरक्षा
(c) वृद्धों को परिवार का महत्त्वपूर्ण सदस्य मानना
(d) वृद्धों द्वारा निर्देशित परंपराओं का पालन करना
(viii) पारिवारिक विघटन को रोकने के लिए गद्यांश में वृद्धों से क्या अपेक्षा की गई है ?
(a) एकांत में रहकर ईश्वर में ध्यान लगाना
(b) परंपराओं और मान्यताओं को युवाओं पर न थोपना
(c) युवाओं की समस्याओं को सुनना और सुलझाना
(d) पारिवारिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करना
(ix) ‘भौतिक जीवन-शैली से हमारी आस्थाओं के मूल्य ही बदल गए हैं ।’ — पंक्ति का आशय है :
(a) भौतिक जीवन-शैली ने हमें अर्थ-प्रधान बना दिया है
(b) भौतिक जीवन-शैली ने हमें धर्म-प्रधान बना दिया है
(c) भौतिक जीवन-शैली ने हमें भाव-प्रधान बना दिया है
(d) भौतिक जीवन-शैली ने हमें कर्म-प्रधान बना दिया है
(x) निम्नलिखित कथन-कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन (A) : भारतीय सनातन संस्कृति के मूल्य बदलते जा रहे हैं ।
कारण (R) : भौतिक जीवन-शैली का प्रभाव सर्वत्र हावी हो रहा है ।
(a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
(b) कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
(c) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं ।
(d) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) कथन (A) की ग़लत व्याख्या करता है ।
Advertisements
Go to Question: