Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/3/1
© examsnet.com
Question : 2 of 13
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित काव्यांशों में से किसी एक काव्यांश से संबंधित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]काव्यांश – 1(क)वर्षों तक वन में घूम-घूम,बाधा-विघ्नों को चूम-चूम,सह धूप-घाम, पानी-पत्थर,पांडव आये कुछ और निखर ।सौभाग्य न सब दिन सोता है,देखें, आगे क्या होता है ।मैत्री की राह बताने को,सबको सुमार्ग पर लाने को,दुर्योधन को समझाने को,भीषण विध्वंस बचाने को,भगवान हस्तिनापुर आये,पांडव का संदेशा लाये ।‘दो न्याय अगर तो आधा दो,पर, इसमें भी यदि बाधा हो,तो दे दो केवल पाँच ग्राम,रक्खो अपनी धरती तमाम ।हम वहीं खुशी से खायेंगे,परिजन पर असि न उठायेंगे ।दुर्योधन वह भी दे न सका,आशीष समाज की ले न सका,उलटे हरि को बाँधने चला,जो था असाध्य, साधने चला ।जब नाश मनुज पर छाता है,पहले विवेक मर जाता है ।’(i) कठिनाइयों और संघर्षों को सहन कर पांडवों में किस प्रकार का बदलाव आया ?(a) मनोबल टूट गया(b) व्यक्तित्व निखर गया(c) हिम्मत टूट गई(d) मजबूत हो गए(ii) भगवान हस्तिनापुर क्यों आये थे ?(a) युद्ध टालने के लिए(b) सबकी कुशल-क्षेम जानने(c) पांडवों का संदेश लेकर(d) दुर्योधन से बात करने(iii) ‘तो दे दो केवल पाँच ग्राम’ — पंक्ति में निहित जीवन मूल्य है :(a) संतोष(b) त्याग(c) प्रेम(d) करुणा(iv) ‘परिजन पर असि न उठायेंगे’ — पंक्ति में प्रयुक्त ‘असि’ का क्या अर्थ है ?(a) तीर-धनुष(b) गदा(c) तलवार(d) भाला(v) विवेक के मर जाने से क्या होता है ?(a) मनुष्य का नाश होता है(b) मनुष्य भ्रमित हो जाता है(c) ग़लत कार्य करने की प्रेरणा(d) असामाजिक कार्य की ओर प्रेरितअथवाकाव्यांश – 2(ख)‘मित्रता बड़ा अनमोल रतन,कब उसे तोल सकता है धन ?धरती की तो है क्या बिसात ?आ जाय अगर बैकुंठ हाथ,उसको भी न्योछावर कर दूँकुरुपति के चरणों पर धर दूँ ।सिर लिए स्कंध पर चलता हूँ,उस दिन के लिए मचलता हूँ,यदि चले वज्र दुर्योधन पर,ले लूँ बढ़कर अपने ऊपर ।कटवा दूँ उसके लिए गला,चाहिए मुझे क्या और भला ?सम्राट बनेंगे धर्मराज,या पाएगा कुरुराज ताज,लड़ना भर मेरा काम रहा,दुर्योधन का संग्राम रहामुझको न कहीं कुछ पाना है,केवल ऋण मात्र चुकाना है ।कुरुराज्य चाहता मैं कब हूँ ?साम्राज्य चाहता मैं कब हूँ ?क्या नहीं आपने भी जाना ?मुझको न आज तक पहचाना ?जीवन का मूल्य समझता हूँ,धन को मैं धूल समझता हूँ ।धनराशि जोगना लक्ष्य नहींसाम्राज्य भोगना लक्ष्य नहीं’(i) काव्यांश में ‘अनमोल रतन’ का क्या अर्थ है ?(a) जिसका मूल्य बहुत अधिक हो(b) जिसका मूल्य आँका न जा सके(c) जिसका मूल्य नापा न जा सके(d) जिसका मूल्य जाँचा न जा सके(ii) किस पर स्वर्ग न्योछावर करने की बात की गई है ?(a) मित्रता पर(b) धरती पर(c) धन पर(d) राज्य पर(iii) काव्यांश में वक्ता द्वारा युद्ध में सम्मिलित होने का कारण है :(a) साम्राज्य प्राप्ति(b) कर्तव्यपरायणता(c) ऋण चुकाना(d) वीरता-प्रदर्शन(iv) ‘सिर लिए स्कंध पर चलता हूँ’ — पंक्ति में ‘स्कंध’ का क्या अर्थ है ?(a) हथेली(b) तलवार(c) कंधा(d) गला(v) धन को धूल समझने के क्या कारण हो सकते हैं ?(a) जीवन का अस्थायित्व(b) अनुपयोगी होना(c) महत्त्वहीन होना(d) दूसरा लक्ष्य होना
Go to Question: