Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/1/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 6 of 13
Marks: +1, -0
पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [10×1=10]
(i) यशोधर बाबू ने झेंपते हुए खुश होने की अदा किससे सीखी थी ?
(a) अपनी पत्नी से
(b) किशन दा से
(c) चड्ढा से
(d) अपने पिता से
(ii) यशोधर बाबू गोल मार्केट छोड़ना क्यों नहीं चाहते थे ?
(a) बड़ा घर होने के कारण
(b) किशन दा के प्रति विश्वास
(c) क्षेत्र विशेष से प्रेम के कारण
(d) यादें जुड़ी होने के कारण
(iii) सिल्वर वैडिंग की पार्टी देना यशोधर बाबू को ‘समहाउ इंप्रोपर’ क्यों लग रहा था ?
(a) पुराने ख्याल के होने के कारण
(b) विदेशी ‘कस्टम’ मानने के कारण
(c) दिखावे में विश्वास न रखने के कारण
(d) पार्टी में होने वाले खर्च के कारण
(iv) ‘जूझ’ कहानी में लेखक के पिता पाठशाला से अधिक महत्त्व खेत तथा ढोर चराने को क्यों देते थे ?
(a) स्वयं अशिक्षित होने से
(b) खेतों से फ़सल मिलने से
(c) शिक्षा के महत्त्व को नहीं समझने से
(d) पढ़ने को बेकार का काम समझने से
(v) पाठशाला में पहुँचने के बाद लेखक का मन खट्टा क्यों हो गया ?
(a) पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण
(b) पहचान के लड़के नहीं होने के कारण
(c) साथियों के अगली कक्षा में चले जाने के कारण
(d) अपने से कम उम्र और अक्ल के बच्चों के साथ बैठने की मजबूरी के कारण
(vi) पाठशाला में सहपाठियों द्वारा तंग किए गए लेखक की तुलना किससे की गई है ?
(a) घायल गिलहरी से
(b) चूहा से
(c) कोयल से
(d) कौआ से
(vii) लेखक का पाठशाला में विश्वास बढ़ने के क्या कारण थे ?
(a) शिक्षकों का अपनत्व भरा व्यवहार
(b) वसंत की दोस्ती
(c) केवल (a)
(d) (a) और (b) दोनों
(viii) नगर नियोजन की अनूठी मिसाल किसे कहा गया है ?
(a) माया सभ्यता
(b) मुअनजो-दड़ो
(c) महाकुंड
(d) मेसोपोटामिया
(ix) आप किस आधार पर कह सकते हैं कि सिन्धु घाटी के दौर में व्यापार ही नहीं, उन्नत खेती भी होती थी ?
(a) गढ़ होने से
(b) बैलगाड़ी मिलने से
(c) कोठार होने से
(d) कुंड होने से
(x) मेसोपोटामिया के शिलालेखों में मुअनजो-दड़ो के लिए किस शब्द का प्रयोग हुआ है ?
(a) मेलुहा
(b) उलेहा
(c) गढ़
(d) शिव
Advertisements
Go to Question: