Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/1/1
© examsnet.com
Question : 5 of 13
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]लेकिन इस बार मैंने साफ इनकार कर दिया। नहीं फेंकना है मुझे बाल्टी भर-भर कर पानी इस गंदी मेंढक-मंडली पर। जब जीजी बाल्टी भर कर पानी ले गईं उनके बूढ़े पाँव डगमगा रहे थे, हाथ काँप रहे थे, तब भी मैं अलग मुँह फुलाए खड़ा रहा। शाम को उन्होंने लड्डू-मठरी खाने को दिए तो मैंने उन्हें हाथ से अलग खिसका दिया। मुँह फेरकर बैठ गया, जीजी से बोला भी नहीं। पहले वे भी तमतमाईं, लेकिन ज्यादा देर तक उनसे गुस्सा नहीं रहा गया। पास आकर मेरा सर अपनी गोद में लेकर बोलीं, “देख भैया रूठ मत। मेरी बात सुन। यह सब अंधविश्वास नहीं है। हम इन्हें पानी नहीं देंगे तो इन्द्र भगवान हमें पानी कैसे देंगे ?”(i) लेखक ने ‘मेंढक-मंडली’ पर पानी फेंकने से इनकार क्यों कर दिया ?(a) मेंढक-मंडली को पसंद नहीं करने के कारण(b) इसे अंधविश्वास मानने के कारण(c) पानी के महत्त्व को समझने के कारण(d) पानी की बरबादी मानने के कारण(ii) जीजी की मदद करने के लिए लेखक आगे क्यों नहीं आया ?(a) विचारों में असहमति के कारण(b) नाराज़गी के कारण(c) बाल्टी भारी होने के कारण(d) तार्किक होने के कारण(iii) डगमगाते पैरों और काँपते हाथों से भी जीजी पानी क्यों फेंकने को तत्पर थी ?(a) पानी फेंकना अनिवार्य होने के कारण(b) लेखक के मना करने के कारण(c) परम्परा में विश्वास होने के कारण(d) रूढ़िवादी होने के कारण(iv) ‘मुँह फेरकर बैठ गया’ – वाक्य में ‘मुँह फेरना’ क्या है ?(a) मुहावरा(b) लोकोक्ति(c) पदबंध(d) पद(v) जीजी लेखक से ज्यादा देर तक गुस्सा क्यों नहीं रह पाई ?(a) लेखक के भूखे रहने के कारण(b) लेखक से काम होने के कारण(c) लेखक को नासमझ मानने के कारण(d) लेखक से स्नेह होने के कारण
Go to Question: