Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/1/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 13
Marks: +1, -0
निम्नलिखित काव्यांशों में से किसी एक काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
काव्यांश – 1
(क)
वंदनीय तू कर्ण, देखकर तेज तिग्म अति तेरा,
काँप उठा था आते ही देवत्वपूर्ण मन मेरा।
किन्तु, अभी तो तुझे देख मन और डरा जाता है,
हृदय सिमटता हुआ आप ही आप भरा जाता है।
दीख रहा तू मुझे ज्योति के उज्ज्वल शैल अचल-सा
कोटि-कोटि जन्मों के संचित महापुण्य के फल-सा
त्रिभुवन में जिन अमित योगियों का प्रकाश जगता है
उनके पूँजीभूत रूप-सा तू मुझको लगता है।
खड़े दीखते जगतनियंता पीछे तुझे गगन में
बड़े प्रेम से लिए तुझे ज्योतिर्मय आलिंगन में
दान, धर्म, अगणित व्रत-साधन, योग, यज्ञ, तप तेरे
सब प्रकाश बन खड़े हुए हैं तुझे चतुर्दिक घेरे
मही मग्न हो तुझे अंक में लेकर इठलाती है
मस्तक सूँघ स्वत्व अपना यह कहकर जतलाती है
इसने मेरे अमित मलिन पुत्रों का दुख मेटा है,
सूर्यपुत्र यह नहीं, कर्ण मुझ दुखिया का बेटा है।
(i) ‘हृदय सिमटता हुआ आप ही आप भरा जाता है।’ – पंक्ति में ‘हृदय सिमटने’ का क्या आशय है ?
(a) आनंदित होना
(b) संकुचित होना
(c) दुखी होना
(d) प्रायश्चित होना
(ii) काव्यांश में ‘जगतनियंता’ से किसे संबोधित किया गया है ?
(a) चन्द्रमा को
(b) ब्रह्मा को
(c) कृष्ण को
(d) सूर्य को
(iii) दान, धर्म, व्रत तथा योग किस रूप में कर्ण को चारों ओर से सुरक्षित किए हुए है ?
(a) भक्ति रूप में
(b) प्रकाश रूप में
(c) ऊर्जा रूप में
(d) धर्म रूप में
(iv) ‘मही’ का अर्थ है :
(a) धरती
(b) आकाश
(c) आग
(d) गोद
(v) सूर्यपुत्र यह नहीं, कर्ण मुझ दुखिया का बेटा है – काव्य-पंक्ति में ‘मुझ’ का प्रयोग किसके लिए किया गया है ?
(a) कुंती
(b) राधा
(c) पृथ्वी
(d) अधिरथ
अथवा
काव्यांश – 2
(ख)
जो नर आत्म-दान से अपना जीवन-घट भरता है
वही मृत्यु के मुख में भी पड़कर न कभी मरता है।
जहाँ कहीं है ज्योति जगत में, जहाँ कहीं उजियाला
वहाँ खड़ा है कोई अंतिम मोल चुकाने वाला।।
दिया अस्थि देकर दधीचि ने, शिवि ने अंग कतर कर,
हरिश्चन्द्र ने कफ़न माँगते हुए सत्य पर अड़ कर।
ईसा ने संसार-हेतु शूली पर प्राण गँवा कर
अंतिम मूल्य दिया गाँधी ने तीन गोलियाँ खाकर
हँसकर लिया मरण ओठों पर, जीवन का व्रत पाला,
अमर हुआ सुकरात जगत में पीकर विष का प्याला।
मरकर भी मनसूर नियति की सह पाया ना ठिठोली,
उत्तर में सौ बार चीखकर बोटी-बोटी बोली।
दान जगत का प्रकृत धर्म है, मनुज व्यर्थ डरता है
एक रोज तो हमें स्वयं सब-कुछ देना पड़ता है।
बचते वही, समय पर जो सर्वस्व दान करते हैं
ऋतु का ज्ञान नहीं जिनको, वे देकर भी मरते हैं।
(i) संसार में अमर पद को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है :
(a) आत्मदान करना
(b) परोपकार करना
(c) त्याग करना
(d) आत्मोत्सर्ग करना
(ii) सत्य पर अडिग रहने वाले महापुरुषों में किसका नाम अमर है ?
(a) राम
(b) कृष्ण
(c) शिवि
(d) हरिश्चन्द्र
(iii) ‘ऋतु का ज्ञान नहीं जिनको, वे देकर भी मरते हैं’ – काव्य-पंक्ति में ‘ऋतु’ शब्द का क्या अर्थ है ?
(a) मौसम
(b) परम्परा
(c) समय
(d) रीति
(iv) कवि के अनुसार संसार में कौन बच जाता है ?
(a) शासक
(b) अमीर
(c) दानी
(d) कृपण
(v) काव्यांश में कवि ने महापुरुषों का उल्लेख क्यों किया है ?
(a) उनका परिचय देने के लिए
(b) उनसे सीख लेने के लिए
(c) त्याग और दान की महिमा जानने के लिए
(d) धर्म की वास्तविकता को जानने के लिए
Advertisements
Go to Question: