Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/1/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 1 of 13
Marks: +1, -0
(बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए :   [10×1=10]
वैश्विक महामारी, संघर्ष और प्राकृतिक आपदा के बीच पूरा विश्व अवसाद से गुजर रहा है। औद्योगिक क्रांति की लहर के कारण पृथ्वी की पारिस्थितिकी और इंसानों के पर्यावरण के साथ संबंधों में एक नया और उल्लेखनीय मोड़ आया। करीब पाँच हज़ार वर्ष पहले हुए कृषि क्रांति ने समाज को भोजन और स्थायित्व प्रदान किया था। पहली औद्योगिक क्रांति 250 साल पहले हुई थी जो मुख्यत: कोयले और भाप के साथ हुई थी; दूसरी औद्योगिक क्रांति बिजली और तेल के साथ तथा तीसरी कम्प्यूटर और सहायक सामग्रियों के साथ और अब चौथी औद्योगिक क्रांति में भौतिक, डिजिटल और तकनीकी दुनिया में प्रौद्योगिकी का सम्मिश्रण है। बीसवीं शताब्दी के दौरान परमाणु बमों के विस्फोट के साथ मानवता ने नए युग में प्रवेश किया। हमने स्वयं के विनाश करने की शक्ति पा ली यह सुनिश्चित किए बिना कि हम ऐसा होने से रोक सकते थे।
एक ऐसी दुनिया की कल्पना भी मुश्किल है जहाँ देश शक्ति और प्रभुत्व के लिए प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। विस्तृत औद्योगीकरण, कारखानों के प्रसार, सड़कों के निर्माण के लिए जंगलों के कटाव, विशाल बाँधों और विस्तृत उत्पादन आदि के लिए नदियों को रोकने, यातायात के साधनों की गतिविधियों और लोगों के पलायन ने पारिस्थितिकी में गंभीर गड़बड़ी पैदा की है। जिसके फलस्वरूप पर्यावरण परिवर्तन और भूमंडलीय ताप में वृद्धि को नकारा नहीं जा सकता है।
आज प्रकृति और विश्व-शांति दोनों ही ख़तरे में हैं। विकास ने भू-राजनीति के साथ मिलकर मानवता को ख़तरे में डाल दिया है। और हमें यह नहीं पता कि वर्तमान की संकटमय परिस्थिति के आत्मघाती तरीकों से कैसे उबरा जाए ?
आज मानव अस्तित्व को ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन से ख़तरा हो रहा है और इसमें इतनी क्षमता है कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों के अरबों लोगों के जीवन और निवास स्थान को नुकसान पहुँच सकता है। पारिस्थितिकी संरक्षण और जलवायु-परिवर्तन की भयावह चुनौतियाँ दहला देने वाली हैं। अब इस बात की आवश्यकता है कि हमारी सोच और व्यवहार में बदलाव लाया जाए। इस मुद्दे का केन्द्र बिन्दु यह है कि हम अपनी सभ्यता की प्रक्रिया के संरक्षण के लिए किस प्रकार नए और संवेदनशील निर्माण की ओर बढ़ सकते हैं।
(i) मानव अस्तित्व को सबसे अधिक ख़तरा किससे है ?
(a) जलवायु परिवर्तन से
(b) औद्योगीकरण से
(c) बढ़ती महामारी से
(d) प्रदूषण से
(ii) पारिस्थितिकी संरक्षण के लिए सबसे ठोस उपाय हो सकता है :
(a) कड़े कानून लागू करना
(b) औद्योगीकरण पर पाबंदी
(c) सोच और व्यवहार में बदलाव
(d) जागरूकता
(iii) ‘पृथ्वी की पारिस्थितिकी’ से आप क्या समझते हैं ?
(a) पृथ्वी की बनावट
(b) धरती पर जीवन
(c) प्रकृति और पर्यावरण
(d) पर्यावरण में संतुलन
(iv) कृषि-क्रांति से जीवन पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ा ?
(a) जीवन में संपन्नता आ गई
(b) अन्न का पैदावार होने लगा
(c) उत्तम कृषि की तलाश में भटकाव
(d) भोजन और स्थिरता प्राप्त हुई
(v) कम्प्यूटर का विकास किस औद्योगिक क्रांति में हुआ ?
(a) पहली
(b) दूसरी
(c) तीसरी
(d) चौथी
(vi) बीसवीं शताब्दी में हमने अपने विनाश की शक्ति खोजी है, कैसे ?
(a) परमाणु बम बनाकर
(b) प्रौद्योगिकी विकास कर
(c) तकनीकी विकास कर
(d) डिजिटल दुनिया में प्रवेश कर
(vii) प्रतिस्पर्धाविहीन दुनिया की कल्पना करना कठिन क्यों है ?
(a) प्रतियोगिता में बने रहने की इच्छा
(b) प्रभुत्व स्थापित करने की इच्छा
(c) त्याग की भावना का अभाव
(d) संतोष की भावना का अभाव
(viii) गद्यांश के आधार पर पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव के लिए किसे उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता ?
(a) जंगलों का कटाव
(b) लोगों का पलायन
(c) प्राकृतिक आपदा
(d) विस्तृत औद्योगीकरण
(ix) आपकी दृष्टि में लोगों के पलायन का प्रमुख कारण क्या हो सकता है ?
(a) स्थायित्व की खोज
(b) भय से मुक्त जीवन
(c) बेहतर जीवन की तलाश
(d) आवागमन की सुविधा
(x) पर्यावरण परिवर्तन में आप किसकी प्रमुख भूमिका मानते हैं ?
(a) जनसंख्या वृद्धि
(b) औद्योगीकरण
(c) प्राकृतिक आपदा
(d) मानवीय गतिविधियाँ
Advertisements
Go to Question: