Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 Second Exam Paper 4/7/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 16
Marks: +1, -0
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
विकास और परिवर्तन के इस दौर में नई तकनीक, आधुनिक जीवनशैली और बदलते मूल्यों के बीच सबसे अधिक जो चीज छूट रही है, वह है पीढ़ियों के बीच का संवाद। अकसर यह देखा जाता है कि बुज़ुर्ग और युवा एक ही घर में रहते हुए भी दो अलग-अलग दुनिया में जी रहे हैं। कार्यस्थल पर, समाज में और यहाँ तक कि मित्रों के बीच भी एक अदृश्य खाई बनती जा रही है। लेकिन क्या हो अगर हम इस खाई को एक अवसर के रूप में देखें ? एक ऐसा अवसर, जहाँ अनुभव की गहराई और नवीनता की ऊँचाई मिलकर प्रेरणा की एक नई दिशा बनाएँ। यह स्थिति प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। हर व्यक्ति अपने समय, परिवेश और संघर्षों से सीखता है। हर पीढ़ी का अपना एक खास अनुभव होता है। बुज़ुर्गों ने जीवन की कठिनाइयों से जूझते हुए जो मूल्य सीखे और अर्जित किए हैं, वे अनमोल हैं। वहीं, आज की पीढ़ी ने तकनीक व नवाचार के बल पर एक नई दुनिया रची है। दोनों के दृष्टिकोण में सामर्थ्य और ऊर्जा है, पर जब हम केवल अपने नजरिए को सही मानकर दूसरे को नकारते हैं तो वहीं से मतभेद जन्म लेते हैं।
जीवन कोई प्रतियोगिता नहीं है, यह एक साझी यात्रा है। इसमें सभी की भूमिका है, सभी की गति है और सभी की दिशा मायने रखती है। अगर यह समझ पाएँ कि हम एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि सहयोगी हैं तो न केवल हमारे व्यक्तिगत रिश्ते मज़बूत होंगे, बल्कि समाज में भी शांति, सद्भाव और सामूहिक विकास की एक नई लहर उठेगी। पीढ़ियों के बीच का यह अंतर कोई दीवार नहीं, बल्कि एक पुल बन सकता है, जिस पर चलकर हम एक बेहतर कल की ओर बढ़ सकते हैं। यह पुल बनता है खुले मन, नम्र दृष्टिकोण और आपसी समन्वय व सम्मान से।
(i) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए : (1)
कथन : बुज़ुर्ग और युवा एक ही घर में रहते हुए भी अकेले हैं।
कारण : पारस्परिक संवाद की कमी से दोनों पीढ़ियों के बीच अंतर पैदा हो गया है।
विकल्प :
(A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
(B) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
(C) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
(D) कथन सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(ii) गद्यांश के मूल भाव के संदर्भ में कौन-सा तथ्य असंगत है ? (1)
(A) खाई को अवसर बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
(B) बुज़ुर्गों के अनुभव और मूल्य अनमोल हैं।
(C) वर्तमान पीढ़ी के पास तकनीक और नवाचार का बल है।
(D) दोनों पीढ़ियों की समझ में सामंजस्य बिठाना कठिन है।
(iii) कॉलम-I और कॉलम-II को सुमेलित कर सही विकल्प चुनकर लिखिए : (1)
कॉलम-Iकॉलम-II
1. दोनों पीढ़ियाँ एक-दूसरे की विरोधी नहीं हैं(i) विनम्रता, उदारता, सामंजस्य और आदर से
2. पीढ़ियाँ आपसी अंतर को सेतु बना सकती हैं(ii) शांति, सद्भाव और सामूहिक विकास संभव है
3. रिश्ते मज़बूत होंगे तो(iii) परस्पर सहायक हैं
विकल्प :
(A) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii)
(B) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i)
(C) 1-(iii), 2-(i), 3-(ii)
(D) 1-(ii), 2-(i), 3-(iii)
(iv) कार्यस्थल, समाज व मित्रों के बीच बनती अनुभव की अदृश्य खाई को कैसे पाटा जा सकता है ? (2)
(v) ‘जीवन कोई प्रतियोगिता नहीं है, यह एक साझी यात्रा है’ – पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। (2)
Advertisements
Go to Question: