Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 Second Exam Paper 4/7/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 1 of 16
Marks: +1, -0
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
समस्त ग्रंथों एवं ज्ञानी, अनुभवी लोगों का कहना है कि जीवन एक कर्मक्षेत्र है। हमें कर्म करने के लिए जीवन मिला है। कठिनाइयाँ, दुख-कष्ट आदि हमारे शत्रु हैं जिनका हमें सामना करना है और उनके विरुद्ध संघर्ष करके हमें विजयी बनना है। अंग्रेज़ी के यशस्वी नाटककार शेक्सपीयर ने कहा है, “कायर मनुष्य अपनी मृत्यु से पूर्व अनेक बार मृत्यु का अनुभव कर चुके होते हैं किंतु वीर एक से अधिक बार कभी नहीं मरते हैं।” विश्व के प्राय: समस्त महापुरुषों के जीवन वृत्त हमें यह शिक्षा देते हैं कि महानता का रहस्य संघर्षशील, और अपराजेय व्यक्तित्व है। महापुरुषों को अपने जीवन में अनेक संकटों का सामना करना पड़ा परंतु वे घबराए नहीं संघर्ष करते रहे और अंत में सफल हुए। संघर्ष के मार्ग पर अकेला ही चलना पड़ता है, कोई बाहरी शक्ति आप की सहायता नहीं करती है। परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन आदि मानवीय गुण व्यक्ति को संघर्ष करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। समस्याएँ वस्तुत: जीवन का पर्याय हैं यदि समस्याएँ न हों, तो आदमी प्राय: अपने को निष्क्रिय समझने लगेगा। समस्या को सुलझाते समय, उसका समाधान करते समय व्यक्ति का श्रेष्ठतम तत्त्व उभरकर आता है। धर्म, दर्शन, ज्ञान, मनोविज्ञान इन्हीं प्रयत्नों की देन हैं। पुराणों में अनेक कथाएँ यह शिक्षा देती हैं कि मनुष्य, जीवन की हर स्थिति में जीना सीखें व समस्या उत्पन्न होने पर उसके समाधान के उपाय सोचें। जो व्यक्ति जितना उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य करेगा उतनी ही उसके समक्ष समस्याएँ आएँगी और उनके परिप्रेक्ष्य में ही उसकी महानता का निर्धारण किया जाएगा।
(i) गद्यांश में वर्णित नाटककार शेक्सपीयर का कथन हमें __________ (1)
(A) कायर मनुष्य की विशेषता बता रहा है।
(B) मृत्यु का सामना करने की सीख दे रहा है।
(C) बहादुर बनने की प्रेरणा दे रहा है।
(D) जीवन के शाश्वत सत्य से परिचित करा रहा है।
(ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए : (1)
कथन : कठिनाइयाँ, दुख और कष्ट आदि हमारे शत्रु हैं।
कारण : मानसिक और शारीरिक रूप से कमज़ोर बना कर हमें लक्ष्य से दूर करते हैं।
विकल्प :
(A) कथन सही है, लेकिन कारण ग़लत है।
(B) कारण सही है, लेकिन कथन ग़लत है।
(C) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(iii) गद्यांश के अनुसार किस व्यक्ति के समक्ष समस्याएँ अधिक आती हैं ? जो __________ (1)
(A) अनियोजित ढंग से कार्य करते हैं।
(B) अनेक काम एक साथ शुरू करते हैं।
(C) उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कार्य करते हैं।
(D) अविवेकपूर्ण ढंग से कार्य करते हैं।
(iv) ‘जीवन को एक कर्मक्षेत्र’ क्यों कहा गया है ? (2)
(v) समस्याओं का जीवन में क्या महत्त्व है ? (2)
Advertisements
Go to Question: