Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 Paper 4/5/2
© examsnet.com
Question : 8 of 16
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)किस्सा क्या हुआ था उसको उसके पद से हटाने के बाद हमने वज़ीर अली को बनारस पहुँचा दिया और तीन लाख रुपया सालाना वज़ीफ़ा मुकर्रर कर दिया । कुछ महीने बाद गवर्नर जनरल ने उसे कलकत्ता (कोलकाता) तलब किया । वज़ीर अली कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में रहता था और उससे शिकायत की कि गवर्नर जनरल उसे कलकत्ता में क्यूँ तलब करता है । वकील ने शिकायत की परवाह नहीं की उलटा उसे बुरा-भला सुना दिया । वज़ीर अली के तो दिल में यूँ भी अंग्रेज़ों के खिलाफ़ नफ़रत कूट-कूटकर भरी है उसने खंजर से वकील का काम-तमाम कर दिया ।(i) वकील ने वज़ीर अली की शिकायत की परवाह क्यों नहीं की ?(A) उसके लिए कंपनी का हित सर्वोपरि था ।(B) उसकी वज़ीर अली से पहले ही आपसी रंजिश थी ।(C) वकील को सारी बातें पहले से मालूम थीं ।(D) वज़ीर अली द्वारा की गई शिकायत गलत थी ।(ii) गद्यांश में किसे उसके पद से हटाए जाने का उल्लेख है ?(A) कंपनी का वकील(B) गवर्नर जनरल(C) सआदत अली(D) वज़ीर अली(iii) वज़ीर अली को तीन लाख का वज़ीफ़ा क्यों दिया गया ?(A) अंग्रेज़ों को सुरक्षा देने के बदले(B) अवध का तख़्त छोड़ने के बदले(C) बनारस में रहने के खर्च के लिए(D) किसी और से संधि न करने के बदले(iv) वज़ीर अली द्वारा वकील का काम-तमाम कर देना उसकी किस विशेषता को नहीं दर्शाता है ?(A) अन्याय का विरोध(B) उसकी आपराधिक प्रवृत्ति(C) उसका निडर अंदाज़(D) साहस और बहादुरी(v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :कथन : वज़ीर अली को अंग्रेज़ों से दिली घृणा थी ।कारण : अंग्रेज़ों ने विदेशी होकर भी धोखे से उसकी सत्ता हथिया ली थी ।विकल्प :(A) कथन सही है, किंतु कारण गलत है ।(B) कथन गलत है, लेकिन कारण सही है ।(C) कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या है ।(D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
Go to Question: