Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 Paper 4/5/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 7 of 16
Marks: +1, -0
निम्नलिखित काव्यांश (दोहों) को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कर लिखिए : (5 × 1 = 5)
कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढै बन माँहि ।
ऐसैं घटि घटि राँम है, दुनियाँ देखै नाँहि ।।
बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ ।
राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होई ।।
(i) ‘बौरा’ किसे कहा गया है ?
(A) जो परमात्मा के प्रेम में डूबा है ।
(B) जो संसार के प्रेम में डूबा है ।
(C) जिसे किसी साँप ने डँस लिया हो ।
(D) जिसे सांसारिक प्रेम में निराशा मिली हो ।
(ii) ‘ऐसैं घटि घटि राँम है’ में ‘घटि घटि’ का गलत अर्थ है –
(A) जीव मात्र
(B) कण-कण
(C) हर जगह
(D) हर घड़ी
(iii) ‘बिरह भुवंगम तन बसै’ का भाव है –
(A) भुजंग का तन में वास होना
(B) भुजंग से विरह की अनुभूति होना
(C) परमात्मा का तन से विरह होना
(D) परमात्मा से विरह की अनुभूति होना
(iv) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : परमात्मा प्रत्येक प्राणी के हृदय में निवास करता है ।
कारण : सांसारिक मोह-माया में लिप्त प्राणी इस सत्य से सुपरिचित होता है ।
विकल्प :
(A) कथन और कारण दोनों गलत हैं ।
(B) कथन गलत है, लेकिन कारण सही है ।
(C) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है ।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है ।
(v) ‘राम वियोगी ना जिवै’ का आशय है –
(A) राम का वियोगी स्वयं मृत्यु को प्राप्त हो जाता है ।
(B) राम का वियोगी स्वयं मृत्यु का वरण कर लेता है ।
(C) राम का वियोगी सांसारिक मोह-माया से मुक्त हो जाता है ।
(D) राम से विरही व्यक्ति की स्थिति विक्षिप्तों जैसी हो जाती है ।
Advertisements
Go to Question: