Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2026 Second Exam Paper 3/7/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 1 of 15
Marks: +1, -0
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :
ज्ञान किताबों से ही नहीं मिलता है । कबीरदास जी ने भी कहा है
पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय ।
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय ।
इस दोहे का अर्थ है कि मोटे-मोटे ग्रंथों को पढ़ते हुए संसार में कितने ही लोग मृत्यु के द्वार पहुँच गए, लेकिन सभी विद्वान नहीं हो सके । कबीरदास कहते हैं कि, यदि कोई प्रेम या प्यार के केवल ढाई अक्षर ही सही तरीके से पढ़ ले, तो वह प्यार का सही रूप पहचान लेता है और वही सच्चा ज्ञानी होता है । पुस्तकों से शिक्षा ग्रहण की जा सकती है, लेकिन ज्ञान के लिए आपको चहुँओर देखना होगा । संसार में चारों ओर ज्ञान ही ज्ञान पसरा है ।
संसार में ज्ञान हमेशा से सर्वोपरि रहा है । सभी लोग जीवन में सफल होना चाहते हैं । सफलता की कुंजी को प्राप्त कर अपने लक्ष्य तक पहुँचना चाहते हैं । इसके लिए वे किताबों में ही डूबे रहते हैं । किताबों से ज्ञान तो अर्जित किया जा सकता है, लेकिन यह काफी हद तक सीमित ज्ञान होगा । सफलता के लिए जरूरी है सूचनाओं को इकट्ठा करना । संसार में चहुँओर सूचनाओं का अंबार है । इसलिए पुस्तक से निकलकर संसार में अपने आस-पास भी देखिए और ज्ञान इकट्ठा कीजिए ।
ऐसा देखा गया है कि ऊँची-ऊँची डिग्री धारण करने के बाद भी लोग व्यावहारिक जीवन में बहुत ही असफल होते हैं, उन्हें समझ में नहीं आता है कि अपने इस किताबी ज्ञान को किस तरह से जीवन में उतारें और उपयोग करें । इसलिए जरूरी है कि किताबी ज्ञान के साथ ही मानवीय और व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल किया जाए । यह हमें पुस्तकों से नहीं, बल्कि सामाजिक व्यवहार से, आसपास के परिवेश और अनुभव से प्राप्त होता है ।
(i) ‘पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय’ – इस पंक्ति का आशय है : [1]
(A) पुस्तकें पढ़ने से विद्वता नहीं आती
(B) केवल पुस्तकीय ज्ञान से व्यावहारिक ज्ञान नहीं मिलता
(C) मोटे-मोटे ग्रंथों का अध्ययन करना व्यर्थ है
(D) विद्वान बनने के लिए शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए
(ii) गद्यांश के अनुसार सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है : [1]
(A) दूसरों से प्रतिस्पर्धा करना
(B) दिन-रात कठोर परिश्रम करना
(C) पुस्तकीय ज्ञान को प्राप्त करना
(D) पुस्तकीय ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव का संतुलन
(iii) गद्यांश के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ? [1]
(A) ज्ञान केवल शिक्षा ग्रहण करने से ही प्राप्त होता है।
(B) पुस्तकीय ज्ञान को जीवन में उतारे बिना वह व्यर्थ है।
(C) व्यावहारिक ज्ञान से पुस्तकीय ज्ञान अधिक उपयोगी है।
(D) सूचनाएँ इकट्ठा करना समय और श्रम की बर्बादी है।
(iv) ऊँची-ऊँची डिग्रियाँ धारण करने पर भी लोग व्यावहारिक जीवन में सफल क्यों नहीं हो पाते ? [2]
(v) गद्यांश में ‘कबीर’ का उदाहरण किस उद्देश्य से दिया गया है ? [2]
Advertisements
Go to Question: