Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2026 Second Exam Paper 3/7/1
© examsnet.com
Question : 2 of 15
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :वहाँ बहुत सारी चीज़ें थी करीने से सजी हुईजिन्हें गुज़रे वक़्त के लोगों ने कभी इस्तेमाल किया था ।दीवारों पर सुनहरी फ्रेम में मढ़े हुए उन शासकों के विशाल चित्र थेजिनके नीचे उनका नाम और समय भी लिखा थाजिन्होंने उन चीज़ों का उपयोग किया थालेकिन उन चीज़ों को बनाने वालों का कोई चित्र वहाँ नहीं थान कहीं उनका कोई नाम था ।खाना खाने की नक़्क़ाशीदार रकाबियाँ थीं,कटोरियाँ और कटोर दान थे,गिलास और उगालदान थे ।खाना पकाने के बड़े-बड़े देग और खाना परोसने के करछुल थे ।पर खाना पकाने वाले बावरचियों के नामों उल्लेख कहीं नहीं था ।खाना पकाने की भट्टियाँ और बड़ी-बड़ी सिगड़ियाँ थींपर उन सिगड़ियों में आग नहीं थी ।आग की सिर्फ़ कहानियाँ थींलेकिन आग नहीं थी ।आग का संग्रह करना संभव नहीं था ।सिर्फ आग थीजो आज को बीते हुए समय से अलग करती थी ।(i) संग्रहालय में निम्नलिखित में से क्या नहीं था ? [1](A) शासकों के विशाल चित्र(B) नक़्क़ाशीदार रकाबियाँ(C) खाना पकाने के देग(D) सिगड़ियों में आग(ii) काव्यांश में किस सामाजिक विसंगति को उजागर किया गया है ? [1](A) संग्रहालयों में विशिष्ट व्यक्तियों को महत्त्व दिए जाने का(B) संग्रहालय में शासकों का महिमामंडन और श्रमिक वर्ग की उपेक्षा(C) संग्रहालय में आम आदमी के साथ होने वाले व्यवहार का(D) संग्रहालय में रखी हुई वस्तुओं की देखभाल नहीं होने का(iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : [1]कथन : आग का संग्रह करना संभव नहीं था ।कारण : आग श्रमिकों के परिश्रम और ऊर्जा का प्रतीक है जिसे संग्रहित नहीं किया जा सकता ।विकल्प :(A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं ।(B) कारण सही है, लेकिन कथन ग़लत है ।(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।(D) कथन सही है, लेकिन कारण ग़लत है ।(iv) ‘आग की सिर्फ कहानियाँ थी लेकिन आग नहीं थी’ – पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए । [2](v) संग्रहालय में शासकों और कारीगरों के बीच किस तरह का भेदभाव दिखाया गया है ? [2]
Go to Question: