Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2026 Paper 3/5/2
© examsnet.com
Question : 8 of 15
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)उसकी स्मृति पाथेय बनी है थके पथिक की पंथा की ।सीवन को उधेड़ कर देखोगे क्यों मेरी कंथा की ?छोटे से जीवन की कैसे बड़ी कथाएँ आज कहूँ ?क्या यह अच्छा नहीं कि औरों की सुनता मैं मौन रहूँ ?सुनकर क्या तुम भला करोगे मेरी भोली आत्मकथा ?अभी समय भी नहीं, थकी सोई है मेरी मौन व्यथा ।(i) ‘उसकी स्मृति पाथेय बनी है’ पंक्ति में कवि ने किसकी स्मृति को अपना ‘पाथेय’ बनाया है ?(A) अपनी आत्मकथा को ।(B) अपने मित्रों की यादों को ।(C) अपनी परिवार की यादों को ।(D) अपनी प्रेयसी की यादों को ।(ii) ‘कंथा’ शब्द का प्रयोग कवि ने किसके लिए किया है ?(A) कठिनाइयों के लिए(B) पत्नी के लिए(C) अंतर्मन के लिए(D) अपने जीवन के लिए(iii) कवि अपनी व्यथा को मौन ही रखना चाहता है, क्यों ? इस प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए –(I) व्यथा जागेगी तो पीड़ा पहुँचाएगी ।(II) दुखद अतीत को याद कर और दुखी नहीं होना चाहते ।(III) अपने जीवन में कोई महान उपलब्धि नहीं प्राप्त की ।(IV) वे दूसरों की आत्मकथा को महत्त्व देना चाहते हैं ।विकल्प :(A) कथन (I) और (II) सही हैं ।(B) कथन (I), (II) और (III) सही हैं ।(C) कथन (I), (II) और (IV) सही हैं ।(D) केवल कथन (IV) सही है ।(iv) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए :कथन : कवि ने अपने जीवन को बहुत छोटा कहा है ।कारण : स्वभाव की विनम्रता के कारण वह अपने जीवन को साधारण मानते थे ।विकल्प :(A) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।(B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है ।(D) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है ।(v) ‘छोटे से जीवन की कैसे बड़ी कथाएँ आज कहूँ’ – इस पंक्ति से जयशंकर प्रसाद के स्वभाव के बारे में क्या पता चलता है ?(A) वे बहुत बड़े साहित्यकार नहीं थे ।(B) वे बहुत सरल थे, उनको अहंकार नहीं था ।(C) वे बहुत कम उम्र के कवि थे ।(D) उन्होंने साहित्य जगत में अभी प्रवेश किया था ।
Go to Question: