Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2026 Paper 3/5/2
© examsnet.com
Question : 7 of 15
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)यों खेलने को हमने भाइयों के साथ गिल्ली-डंडा भी खेला और पतंग उड़ाने, काँच पीसकर माँजा सूतने का काम भी किया, लेकिन उनकी गतिविधियों का दायरा घर के बाहर ही अधिक रहता था और हमारी सीमा थी घर । हाँ, इतना ज़रूर था कि उस ज़माने में घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती थीं, बल्कि पूरे मोहल्ले तक फैली रहती थीं । इसलिए मोहल्ले के किसी भी घर में जाने पर कोई पाबंदी नहीं थी, बल्कि कुछ घर तो परिवार का हिस्सा ही थे । आज तो मुझे बड़ी शिद्दत के साथ यह महसूस होता है कि अपनी ज़िंदगी खुद जीने के इस आधुनिक दबाव ने महानगरों के फ्लैट में रहने वालों को हमारे इस परंपरागत ‘पड़ोस कल्चर’ से विच्छिन्न करके हमें कितना संकुचित, असहाय और असुरक्षित बना दिया है ।(i) लेखिका के भाइयों की गतिविधियों का दायरा घर के बाहर था, क्योंकि –(A) उनकी गतिविधियाँ घर में संपन्न नहीं हो सकती थीं ।(B) पतंग और गिल्ली-डंडा का खेल घर से बाहर का था ।(C) घर से बाहर उनकी गतिविधियों पर कोई नियंत्रण नहीं था ।(D) पारिवारिक परंपरा के अनुसार लड़कों को बाहर खेलने की स्वतंत्रता थी ।(ii) लेखिका की गतिविधियों की सीमा घर तक ही क्यों थी ?(A) वे डरपोक स्वभाव के कारण घर की सीमा में ही रहती थीं ।(B) घर से बाहर के खेल उन्हें पसंद नहीं थे ।(C) पिताजी को लड़कियों का घर से बाहर निकलना नापसंद था ।(D) लड़कियों के लिए उस समय घर के बाहर की दुनिया सीमित थी ।(iii) ‘पड़ोस कल्चर’ के न पनपने का कारण है – इस कथन के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए –(I) अपनी ज़िंदगी खुद जीने का आधुनिक दबाव(II) फ़्लैटों में रहने की विवशता(III) स्वार्थी मनोवृत्ति का प्रभुत्व(IV) बौद्धिकता की प्रबलताविकल्प :(A) कथन (I) और (II) सही हैं ।(B) कथन (I), (II) और (III) सही हैं ।(C) कथन (I), (III) और (IV) सही हैं ।(D) केवल कथन (IV) सही है ।(iv) परंपरागत ‘पड़ोस कल्चर’ के विच्छिन्न होने के दुष्परिणाम हैं –(A) स्वार्थ भाव प्रबल हो गया है ।(B) हम संकुचित और असहाय हो गए हैं ।(C) पारस्परिक प्रेमभाव कमज़ोर पड़ रहा है ।(D) हम फ़्लैटों में रहने लगे हैं ।(v) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए :कथन : उस जमाने में घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती थीं, बल्कि पूरे मोहल्ले तक फैली रहती थीं ।कारण : आपसी प्रेमभाव के कारण पूरे मोहल्ले में पारिवारिक संबंध थे ।विकल्प :(A) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।(B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है ।(D) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है ।
Go to Question: