Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2026 Paper 3/4/1
© examsnet.com
Question : 2 of 15
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :पंथ पर चलना तुझे तो मुस्कुराकर चल मुसाफिर !वह मुसाफिर क्या जिसे कुछ शूल ही पथ के थका दें ?हौसला वह क्या जिसे कुछ मुश्किलें पीछे हटा दें ?वह प्रगति भी क्या जिसे कुछ रंगीन कलियाँ तितलियाँमुस्कुराकर गुनगुनाकर ध्येय-पथ, मंजिल भुला दें ?ज़िंदगी की राह पर केवल वही पंथी सफल है,आँधियों में, बिजलियों में जो रहे अविचल मुसाफिर !पंथ पर चलना तुझे तो मुस्कुराकर चल मुसाफिर ।।जानता जब तू कि कुछ भी हो तुझे बढ़ना पड़ेगा,आँधियों से ही न खुद से भी तुझे लड़ना पड़ेगा,सामने जब तक पड़ा कर्त्तव्य-पथ तब तक मनुज ओ !मौत भी आए अगर तो मौत से भिड़ना पड़ेगा,है अधिक अच्छा यही फिर पंथ पर चल मुस्कुराता,मुस्कुराती जाए जिससे ज़िंदगी असफल मुसाफिर !पंथ पर चलना तुझे तो मुस्कुराकर चल मुसाफिर !(i) कवि किसको मुस्कुराकर चलने के लिए कह रहे हैं ? (1)(A) सफ़ल मुसाफिर को(B) असफ़ल मुसाफिर को(C) अविचल मुसाफिर को(D) साहसी मुसाफिर को(ii) ‘वह मुसाफिर क्या जिसे कुछ शूल ही पथ के थका दें ?’ पंक्ति में ‘पथ के शूल’ का अर्थ है : (1)उचित विकल्प का चयन कीजिए -(I) पथ की बाधाएँ(II) पथ की असफ़लताएँ(III) पथ की सरलता(IV) पथ की सफ़लताविकल्प :(A) विकल्प (I) और (II) सही हैं ।(B) विकल्प (I), (II) और (III) सही हैं ।(C) विकल्प (I), (III) और (IV) सही हैं ।(D) केवल विकल्प (IV) सही है ।(iii) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए : (1)कथन : ‘मौत भी आए अगर तो मौत से भिड़ना पड़ेगा’कारण : मनुष्य जब कर्त्तव्य पथ पर चलता है तो उसे हर कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ता है ।विकल्प :(A) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।(B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है ।(D) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है ।(iv) ‘आँधियों से ही नहीं खुद से भी तुझे लड़ना पड़ेगा’ पंक्ति से क्या अभिप्राय है ? (2)(v) काव्यांश में प्रयुक्त ‘मुस्कुराकर चलने’ से क्या आशय है ? (2)
Go to Question: