Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2026 Paper 3/4/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 1 of 15
Marks: +1, -0
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
आकार में छोटी, पर प्रभाव में अद्वितीय चींटी, प्रकृति के सबसे संगठित और उद्देश्यपूर्ण प्राणियों में से एक है । भागवत पुराण और कई क्षेत्रीय भारतीय ग्रंथों में चींटियों की परिश्रमशीलता और सहयोग भावना को मानव आचरण का आदर्श बताया गया है । चींटियाँ हमें सिखाती हैं कि नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता, सहयोग और निरंतरता से परिभाषित होता है ।
अकेली चींटी असहाय हो सकती है, परंतु समूह में वे असंभव को संभव कर देती हैं । यही सहयोगात्मक नेतृत्व का सार है । एक सच्चा नेता मात्र स्वयं की सफलता की आकांक्षा नहीं रखता, अपितु वह ऐसे तंत्र का निर्माण करता है, जहाँ सभी मिलकर योगदान दें और सभी सफलता प्राप्त करें ।
चींटियों का जीवन अत्यंत अनुशासित होता है । बिना बाहरी निगरानी के, वे भोजन संचित करती हैं । सुरंगें बनाती हैं और चुनौतियों का सामना करती हैं । चींटी यह सिखाती है कि महान उपलब्धियाँ किसी एक विलक्षण कार्य से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे, पर नियमित उद्देश्यपूर्ण प्रयासों से बनती हैं । चींटियाँ ध्यान आकर्षित नहीं करतीं । वे मौन भाव से योगदान देती हैं । यह ‘निष्काम कर्म’ की भावना का प्रतिबिंब है, यानि बिना फल की आसक्ति से किया गया कर्म । चींटी हमें सिखाती है कि शक्ति आकार से मापी नहीं जाती और ध्वनि से प्रभावित नहीं होती । वे सिद्ध करती हैं कि अनुशासन, विनम्रता, सहयोग और दृष्टि से, सबसे छोटा प्राणी भी अपना प्रभाव छोड़ सकता है । आज के तेज़ी और व्यक्तिवाद से भरे युग में, चींटी हमें बताती है कि शांति से किया गया तप और सामूहिक प्रयत्न ही सच्ची संस्कृति का निर्माण करते हैं ।
(i) उपर्युक्त गद्यांश किस विषय-वस्तु पर आधारित है ? (1)
(A) चींटियों के लघु आकार पर
(B) चींटियों के प्रेरक जीवन पर
(C) निष्काम कर्म-भावना पर
(D) आदर्श नेता के गुणों पर
(ii) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए : (1)
कथन : आकार से शक्ति का आकलन नहीं किया जा सकता ।
कारण : शक्ति केवल शारीरिक आकार पर निर्भर नहीं करती । मनुष्य की बौद्धिक क्षमता भी शक्ति को प्रभावित करती है ।
विकल्प :
(A) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।
(B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(D) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है ।
(iii) चींटियों के किस गुण को मानव आचरण का आदर्श बताया गया है ? (1)
इस प्रश्न के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :
(I) सहयोग
(II) असहाय
(III) परिश्रमशीलता
(IV) अनुशासन
विकल्प :
(A) कथन (I) और (II) सही हैं ।
(B) कथन (I), (II) और (III) सही हैं ।
(C) कथन (I), (III) और (IV) सही हैं ।
(D) केवल कथन (IV) सही है ।
(iv) चींटी ‘निष्काम कर्म’ की भावना का प्रतीक है, कैसे ? (2)
(v) सहयोगात्मक नेतृत्व क्या है ? इसके किसी एक लाभ का उल्लेख कीजिए । (2)
Advertisements
Go to Question: