Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/5/1
© examsnet.com
Question : 3 of 17
Marks:
+1,
-0
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [4×1=4](i) ‘खीरों को खिड़की से बाहर धोया और तौलिए से पोंछ लिया ।’ इस वाक्य का सरल वाक्य होगा :(A) जब खीरों को खिड़की से बाहर धोया तब तौलिए से पोंछ लिया ।(B) खीरों को खिड़की से बाहर धोया तब तौलिए से पोंछ लिया ।(C) खीरों को खिड़की से बाहर धोकर तौलिए से पोंछ लिया ।(D) जैसे ही खीरों को खिड़की से बाहर धोया वैसे ही तौलिए से पोंछ लिया ।(ii) ‘हमने भी उनके सामने की बर्थ पर बैठकर आत्मसम्मान में आँखें चुरा लीं ।’ इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :(A) जब हम भी उनके सामने की बर्थ पर बैठे तब आत्मसम्मान में आँखें चुरा लीं ।(B) हम भी उनके सामने की बर्थ पर बैठे लेकिन आत्मसम्मान में आँखें चुरा लीं ।(C) ज्यों ही हम उनके सामने की बर्थ पर बैठे त्यों ही आत्मसम्मान में आँखें चुरा लीं ।(D) उनके सामने की बर्थ पर बैठकर भी हमने आत्मसम्मान में आँखें चुरा लीं ।(iii) निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य का उदाहरण है :(A) यदि समय मिले तो सभी समाजों में विद्वानों के व्याख्यान भी सुनें ।(B) वह अपने विवेक और सूझबूझ से बच्चों के मन की बात समझ लेता है ।(C) स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद वे भोपाल में रहते हैं और ‘वसुधा’ पत्रिका के संपादन से जुड़े हैं ।(D) रोचक किस्सागोई शैली में लिखी गई उनकी कहानियाँ हिन्दी की वाचिक परंपरा को समृद्ध करती हैं ।(iv) निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए :I. कहानी यह कहती है कि बड़े ही नहीं बच्चे भी इसमें शामिल हैं ।II. उसने पान नीचे थूका और अपनी लाल-लाल बत्तीसी दिखाकर बोला ।III. अब हालदार साहब को बात कुछ-कुछ समझ में आई ।IV. हालदार साहब ने पान खाया लेकिन उससे कुछ पूछा नहीं ।विकल्प :(A) I और III(B) II और III(C) I और IV(D) II और IV(v) स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
विकल्प :(A) 1-(I), 2-(II), 3-(III)(B) 1-(II), 2-(III), 3-(I)(C) 1-(III), 2-(I), 3-(II)(D) 1-(I), 2-(III), 3-(II)
| स्तंभ-I | स्तंभ-II | ||
| 1. | पानवाले के लिए यह एक मज़ेदार बात थी लेकिन हालदार साहब के लिए चकित करने वाली । | (I) | मिश्र वाक्य |
| 2. | एक बार ऐसा हुआ कि मूर्ति पर कोई चश्मा नहीं था । | (II) | सरल वाक्य |
| 3. | हालदार साहब चक्कर में पड़ गए । | (III) | संयुक्त वाक्य |
Go to Question: