Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/5/1
© examsnet.com
Question : 2 of 17
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]ये खेत तुम्हारी भरी-सृष्टि,तिल-तिलकर बोए प्राण-बीजवर्षा के दिन तुम गिनते हो,यह परिवा है, यह दूज, तीज ।बादल वैसे ही चले गए,प्यासी धरती पाई न भीज,तुम अश्रु कणों से रहे सींचइन खेतों की दुख भरी खीज ।बस चार अन्न के दाने ही,नैवेद्य तुम्हारा है उदार,हे ग्राम देवता ! नमस्कार !यह नारी-शक्ति देवता की,कीचड़ है जिसका अंग-रागयह भीर हुई-सी बदली है,जिसमें साहस की भरी आग,कवियों ! भूलो उपमाएँ सब,मत कहो, कुसुम, केसर, पराग,यह जननी है, जिसके गीतों सेमृत अंकुर भी उठे जाग ।उसने जीवन भर सीखा है,सुख से करना दुख का दुलार !हे ग्राम देवता ! नमस्कार !तुम जन-मन के अधिनायक हो,तुम हँसो कि फूले-फले देशआओ, सिंहासन पर बैठो,यह राज्य तुम्हारा है अशेष !उर्वरा भूमि के नए खेत के,नए धान्य से सजे वेश,तुम भू पर रहकर भूमि-भारधारण करते हो मनुज-शेषअपनी कविता से आज तुम्हारीविमल आरती लूँ उतारहे ग्राम देवता ! नमस्कार !(i) काव्यांश में किसान को ‘मनुज-शेष’ क्यों कहा गया है ?(A) शेषनाग की भाँति मिट्टी से जुड़े रहने के कारण(B) ऊसर भूमि को उपजाऊ बनाने की क्षमता के कारण(C) शेषनाग की भाँति धरती का भार धारण करने के कारण(D) खेत-खलिहानों का भार धारण करने के कारण(ii) कवि ने ‘नारी-शक्ति’ किसे कहा है ?(A) किसान-पत्नी को(B) किसान-माँ को(C) ग्रामीण महिला को(D) किसान को(iii) ‘मृत अंकुर भी उठे जाग’ का अभिप्राय है :(A) स्नेह-श्रम से बीज भी प्रस्फुटित हो जाते हैं(B) मृत व्यक्ति भी जीवित हो जाते हैं(C) माँ बच्चों को लोरी सुनाती है(D) कुसुम, केसर, पराग जैसी उपमाएँ व्यर्थ हैं(iv) कवि ग्राम-देवता को कहाँ बिठाकर सम्मान देना चाहता है ?(A) ऊँचे पहाड़ पर(B) उच्च सिंहासन पर(C) हरे-भरे खेतों में(D) पेड़ों की छाँव में(v) कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए :कथन : किसान को वर्षा की प्रतीक्षा में एक-एक दिन भारी पड़ता है ।कारण : किसान का परिश्रम वर्षा पाकर ही फलीभूत होता है ।विकल्प :(A) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है ।(B) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है ।(C) कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है ।(D) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।
Go to Question: