Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2023 Compartment Paper 3/C/1
© examsnet.com
Question : 7 of 17
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]जिस योग्यता, प्रवृत्ति अथवा प्रेरणा के बल पर आग का व सुई-धागे का आविष्कार हुआ, वह है व्यक्ति विशेष की संस्कृति; और उस संस्कृति द्वारा जो आविष्कार हुआ, जो चीज़ उसने अपने तथा दूसरों के लिए आविष्कृत की, उसका नाम है – सभ्यता।जिस व्यक्ति में पहली चीज़, जितनी अधिक व जैसी परिष्कृत मात्रा में होगी, वह व्यक्ति उतना ही अधिक व वैसा ही परिष्कृत आविष्कर्ता होगा। एक संस्कृत व्यक्ति किसी नई चीज़ की खोज करता है; किंतु उसकी संतान को वह अपने पूर्वज से अनायास ही प्राप्त हो जाती है। जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नए तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत व्यक्ति है और उसकी संतान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भाँति सभ्य भले ही बन जाए, संस्कृत नहीं कहला सकता। एक आधुनिक उदाहरण लें। न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया। वह संस्कृत मानव था। आज के युग का भौतिक विज्ञान का विद्यार्थी न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण से परिचित तो है ही; लेकिन उसके साथ उसे और भी अनेक बातों का ज्ञान प्राप्त है, जिनसे शायद न्यूटन भी अपरिचित ही रहा हो। ऐसा होने पर भी हम आज के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी को न्यूटन की अपेक्षा अधिक सभ्य भले ही कह सकें; पर न्यूटन जितना संस्कृत नहीं कह सकते।(i) व्यक्ति वास्तव में संस्कृत कब कहा जा सकता है?(a) पहले से उपलब्ध ज्ञान की मदद से नए आविष्कार करे।(b) जब वह बिना किसी की मदद से आगे बढ़े।(c) जब वह अपने विवेक से किसी नई चीज़ की खोज करे।(d) अपने पूर्वजों की खोज में नई उपलब्धियाँ जोड़े।(ii) सुई-धागे के आविष्कार से आगे चलकर जो प्रगति हुई, वह क्या कहलाएगी?(a) सभ्यता(b) संस्कृति(c) देश विशेष की संस्कृति(d) समाज विशेष की संस्कृति(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?(a) गुरुत्वाकर्षण सिद्धान्त के परिचय के साथ-साथ अन्य बातों की जानकारी सभ्यता कहलाती है।(b) आग का आविष्कार व्यक्ति की संस्कृति के अंतर्गत आता है।(c) जब कोई वस्तु बिना प्रयत्न प्राप्त हो जाती है तो वह संस्कृति कहलाती है।(d) व्यक्ति में नया तथ्य जितना अधिक परिष्कृत होगा, वह उतना ही अधिक परिष्कृत आविष्कर्ता होगा।(iv) “जिस व्यक्ति में पहली चीज़, जितनी अधिक व जैसी परिष्कृत मात्रा में होगी, वह व्यक्ति उतना ही अधिक और वैसा ही परिष्कृत आविष्कर्ता होगा।” वाक्य में ‘पहली चीज़’ से लेखक का क्या अभिप्राय है?(a) व्यक्ति में विद्यमान उसकी योग्यता, प्रवृत्ति और प्रेरणा का बल(b) व्यक्ति में विद्यमान उसकी बुद्धि, शक्ति और सामर्थ्य का बल(c) व्यक्ति में विद्यमान उसका शारीरिक बल(d) व्यक्ति में विद्यमान उसका मानसिक बल(v) संस्कृत व्यक्ति की संतान को कौन-सी चीज़ अपने पूर्वजों से प्राप्त नहीं हुई है?(a) सुई-धागे का आविष्कार(b) नए तथ्यों को खोजना(c) गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत(d) आग का आविष्कार
Go to Question: