Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023 Compartment Paper 3/C/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 6 of 17
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :  [4×1=4]
(i) निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में से श्लेष अलंकार के उदाहरण पहचानिए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन :
(क) मुख मानो चंद्रमा है।
(ख) का घटि ये वृषभानुजा, वे हलधर के वीर।
(ग) पल-पल परिवर्तित प्रकृति वेश
(घ) मंगन को देख पट देत बार-बार
विकल्प :
(a) कथन (क) व (ख) सही हैं।
(b) केवल कथन (ग) सही है।
(c) कथन (क), (ख), (ग) व (घ) सही हैं।
(d) कथन (ख) व (घ) सही हैं।
(ii) शब्दालंकार के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा अलंकार आता है?
(a) उत्प्रेक्षा अलंकार
(b) मानवीकरण अलंकार
(c) अतिशयोक्ति अलंकार
(d) श्लेष अलंकार
(iii) निम्नलिखित उदाहरणों में से मानवीकरण अलंकार का उदाहरण है :
(a) उस काल मारे क्रोध के तन काँपने उसका लगा,
मानो हवा के वेग से सोता हुआ सागर जगा।
(b) बहुत काली सिल
जरा-से लाल केसर-से
कि जैसे धुल गई हो।
(c) लो यह लतिका भी भर लाई –
मधु मुकुल नवल रस गागरी।
(d) कदली, सीप, भुजंग-मुख, स्वाति एक गुण तीन।
जैसी संगति बैठिए, वैसे ही फल दीन॥
(iv) ‘पानी गए न उबरे, मोती-मानुष-चून’ इस काव्य-पंक्ति में अलंकार है :
(a) श्लेष अलंकार
(b) उत्प्रेक्षा अलंकार
(c) अतिशयोक्ति अलंकार
(d) मानवीकरण अलंकार
(v) ‘हनुमान की पूँछ में, लग न पाई आग।
लंका सगरी जल उठी, गए निशाचर भाग॥’
इस दोहे में कौन-सा अलंकार है?
(a) मानवीकरण अलंकार
(b) उत्प्रेक्षा अलंकार
(c) अतिशयोक्ति अलंकार
(d) श्लेष अलंकार
Advertisements
Go to Question: