Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2026 Paper 2/5/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 11 of 12
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
मन खाली नहीं रहना चाहिए, इसका मतलब यह नहीं है कि वह मन बंद रहना चाहिए। जो बंद हो जाएगा, वह शून्य हो जाएगा। शून्य होने का अधिकार बस परमात्मा का है जो सनातन भाव से संपूर्ण है। शेष सब अपूर्ण है। इससे मन बंद नहीं रह सकता। सब इच्छाओं का निरोध कर लोगे, यह झूठ है और अगर ‘इच्छानिरोधस्तपः’ का ऐसा ही नकारात्मक अर्थ हो तो वह तप झूठ है। वैसे तप की राह रेगिस्तान को जाती होगी, मोक्ष की राह वह नहीं है। ठाठ देकर मन को बंद कर रखना जड़ता है। लोभ का यह जीतना नहीं है कि जहाँ लोभ होता है, यानी मन में, वहाँ नकार हो ! यह तो लोभ की ही जीत है और आदमी की हार। आँख अपनी फोड़ डाली, तब लोभनीय के दर्शन से बचे तो क्या हुआ ? ऐसे क्या लोभ मिट जाएगा ? और कौन कहता है कि आँख फूटने पर रूप दीखना बंद हो जाएगा ? सच्चा ज्ञान सदा अपूर्णता के बोध को हम में गहरा करता है। सच्चा कर्म सदा इस अपूर्णता की स्वीकृति के साथ होता है।
(i) गद्यांश के अनुसार ‘आँख फोड़ना’ का अभिप्राय है :
(A) शारीरिक विकलांगता को बढ़ावा देना
(B) लोभ से बचने हेतु साधन को ही नष्ट कर देना
(C) दृष्टि को स्थायी रूप से खो देना
(D) तपस्या का सबसे उच्च स्थान प्राप्त करना
(ii) लेखक के अनुसार ‘मन को बंद कर देना’ क्यों सही नहीं है ?
(A) इससे मन प्रतिष्ठित रूप से शांत हो जाता है।
(B) इससे लोभ का नाश हो जाता है।
(C) इससे मन जड़ हो जाता है।
(D) इससे मन सपने देखना बंद कर देता है।
(iii) गद्यांश के अनुसार ‘सच्चा ज्ञान’ किस प्रकार की भावना से प्राप्त हो सकता है ?
(A) पूर्णता की भावना से
(B) अपूर्णता के बोध से
(C) पूर्णता के नाश से
(D) मनमानी छूट से
(iv) गद्यांश के अनुसार लोभ से बचने का क्या उपाय है ?
(A) मन को बंद रखना
(B) मन को भरा रखना
(C) मन को संयमित रखना
(D) मन की इच्छा पूरी करना
(v) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. लोभ का नकार ही लोभ की जड़ है और यह व्यक्ति की हार है।
II. लोभ को दबाना ही उसे जीतना है।
III. संयमित मन ही लोभ पर विजय पा सकता है।
इन कथनों में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
(A) कथन I सही है, कथन II ग़लत है।
(B) कथन I ग़लत है, कथन II सही है।
(C) कथन I और III सही हैं।
(D) कथन II और III सही हैं।
Advertisements
Go to Question: