Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2026 Paper 2/5/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 1 of 12
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
दुनिया का सबसे बड़ा अधम –
हाँ, हाँ, दुनिया का सबसे बड़ा अधम नर वही था
जिसकी ज़बान से यह निकला था पहले-पहल –
भूमि यह मेरी है !
“भूमि यह मेरी है ?”
झूठा, मक्कार था !
असत्य, अन्याय का अवतार था !
दुनिया का सबसे बड़ा अधम !!
नीचे की धरती और ऊपर का आसमान,
पानी और पवन –
प्रकृति की देन हैं ये जीवमात्र के लिए,
इन पर है सबका अधिकार;
सबका समान अधिकार
हवा को क्या बाँटोगे ?
पानी को बाँटोगे ?
बाँटोगे नीले आसमान को ?
बाँट भी सकोगे क्या ?
धरती बेचारी बेबस थी –
पैरों के नीचे
अचल पड़ी थी, निरीह;
कह दिया –
“भूमि यह मेरी है” –
बाँट लिया टुकड़ों में,
एक मुट्ठी लोगों ने,
मानो माता के आँचल को दाँतों से चीरकर
बाँट लिया कुछ शैतान बच्चों ने;
टुकुर-टुकुर ताकते रह गए शरीफ़
रोती रही दुखिया बेचारी माँ !
दुनिया का सबसे बड़ा अधम !
(i) इस काव्यांश का केंद्रीय भाव है : (1)
(A) प्राकृतिक संसाधनों का सृजन
(B) भूमि का वैज्ञानिक वितरण
(C) भूमि पर सबका समान अधिकार
(D) भूमि के इतिहास का वर्णन
(ii) “प्रकृति की देन हैं ये जीवमात्र के लिए” इस पंक्ति से कवि का अभिप्राय है : (1)
(A) व्यक्तिगत अधिकार
(B) जातीय विभाजन
(C) धार्मिक आस्था
(D) सामूहिक स्वामित्व
(iii) “माता के आँचल को दाँतों से चीरना” इस पंक्ति का आज के संदर्भ में सटीक अर्थ क्या है ? (1)
(A) जैविक खेती को प्रोत्साहन
(B) वनों की अंधाधुंध कटाई
(C) हरित ऊर्जा का विकास
(D) जल संरक्षण योजनाएँ
(iv) यदि ‘भूमि यह मेरी है’ की भावना समाज में व्याप्त नहीं होगी तो दुनिया की संरचना कैसी होगी ? (1)
(v) ‘दुनिया का सबसे बड़ा अधम’ किसे कहा गया है और क्यों ? (2)
(vi) ‘टुकुर-टुकुर ताकते रह गए शरीफ़’ पंक्ति में किन लोगों पर व्यंग्य किया गया है और क्यों ? (2)
Advertisements
Go to Question: