Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2026 Paper 2/4/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 9 of 12
Marks: +1, -0
निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
रात्रि की विभीषिका को सिर्फ़ पहलवान की ढोलक ही ललकारकर चुनौती देती रहती थी। पहलवान संध्या से सुबह तक, चाहे जिस ख्याल से ढोलक बजाता हो, किंतु गाँव के अर्द्धमृत, औषधि-उपचार-पथ्य-विहीन प्राणियों में वह संजीवनी शक्ति ही भरती थी। बूढ़े-बच्चे-जवानों की शक्तिहीन आँखों के आगे दंगल का दृश्य नाचने लगता था। स्पंदन-शक्ति-शून्य स्नायुओं में भी बिजली दौड़ जाती थी। अवश्य ही ढोलक की आवाज़ में न तो बुखार हटाने का कोई गुण था और न महामारी की सर्वनाश शक्ति को रोकने की शक्ति ही, पर इसमें संदेह नहीं कि मरते हुए प्राणियों को आँख मूँदते समय कोई तकलीफ़ नहीं होती थी, मृत्यु से वे डरते नहीं थे।
(i) ‘रात्रि की विभीषिका’ से अभिप्राय है :
(A) रात्रि का सन्नाटा
(B) रात्रि का भयावहपन
(C) रात्रि का अंधकार
(D) रात्रि की स्पंदनहीनता
(ii) रात्रि की विभीषिका को गाँव में कौन चुनौती देता था ?
(A) जंगली जानवरों की आवाज़
(B) रात्रि का सूनापन
(C) पहलवान के लड़के
(D) पहलवान की ढोलक
(iii) ढोलक की आवाज़ का गाँववालों पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में असत्य कथन है :
(A) नसों में बिजली दौड़ जाती थी।
(B) उनमें संजीवनी की शक्ति भरती थी।
(C) मृत्यु का सामना करने की शक्ति देती थी।
(D) मृत्यु को पराजित करने की ताकत देती थी।
(iv) गद्यांश के अनुसार गाँववालों की दीन-हीन स्थिति का प्रमुख कारण था :
(A) निर्धनता
(B) अतिवृष्टि
(C) संक्रामक रोग
(D) साधनहीनता
(v) ‘बिजली दौड़ जाती थी’ – का आशय है :
(A) वायु का प्रवाह होने लगता था
(B) रक्त का संचार होने लगता था
(C) बिजली का प्रवाह होने लगता था
(D) चेतना का संचार हो जाता था
Advertisements
Go to Question: