Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2026 Paper 2/3/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 6 of 12
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]
सारी मुश्किल को धैर्य से समझे बिना
मैं पेंच को खोलने के बजाए
उसे बेतरह कसता चला जा रहा था
क्यों कि इस करतब पर मुझे
साफ़ सुनाई दे रही थी
तमाशबीनों की शाबाशी और वाह वाह !
आखिरकार वही हुआ जिसका मुझे डर था
ज़ोर ज़बरदस्ती से
बात की चूड़ी मर गई
और वह भाषा में बेकार घूमने लगी !
हार कर मैंने उसे कील की तरह
उसी जगह ठोंक दिया।
(i) ‘बात की चूड़ी मरना’ से क्या अभिप्राय है ?
(A) बात का पकड़ में न आना
(B) बात का प्रभावहीन हो जाना
(C) कथ्य और माध्यम का तालमेल होना
(D) बात में कसाव और ताकत का होना
(ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
कथन : कथ्य के भाव या अभिव्यक्ति के अनुरूप ही भाषा का चुनाव करना चाहिए।
कारण : भाषा के शब्द-जाल में फँसकर कथ्य की जीवंतता और सार्थकता नष्ट हो जाती है।
विकल्प :
(A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
(B) कारण सही है, लेकिन कथन ग़लत है।
(C) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(iii) स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए तथा सही विकल्प चुनकर लिखिए :
स्तंभ-Iस्तंभ-II
1. पेंच खोलना(i) कथ्य के माध्यम को सरल बनाना
2. बेतरह कसना(ii) बात में कसावट का न होना
3. कील की तरह ठोंकना(iii) भाषा को अलंकृत करना
विकल्प :
(A) 1-(ii), 2-(i), 3-(iii)
(B) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii)
(C) 1-(iii), 2-(i), 3-(ii)
(D) 1-(i), 2-(iii), 3-(ii)
(iv) कवि भाषा को और अधिक तराशने में क्यों लगा रहा ?
(A) भाषा का महत्त्व न जानने के कारण
(B) आत्म-संतुष्टि प्राप्त न होने के कारण
(C) संप्रेषणीय शब्द न मिलने के कारण
(D) लोगों से मिलने वाली प्रशंसा के कारण
(v) ‘क्यों कि इस करतब पर मुझे’ – पंक्ति में किस करतब की बात हो रही है ?
(A) भाषा को अलंकृत करने की
(B) कथ्य को अलंकृत करने की
(C) कविता पाठ करने की
(D) पाठक और श्रोताओं को लुभाने की
Advertisements
Go to Question: