Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2026 Paper 2/3/2
© examsnet.com
Question : 11 of 12
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]जेठ की जलती धूप में, जब धरित्री निर्धूम अग्निकुंड बनी हुई थी, शिरीष नीचे से ऊपर तक फूलों से लद गया था। कम फूल इस प्रकार की गरमी में फूल सकने की हिम्मत करते हैं। कर्णिकार और आरग्वध (अमलतास) की बात मैं भूल नहीं रहा हूँ। वे भी आस-पास बहुत हैं। लेकिन शिरीष के साथ आरग्वध की तुलना नहीं की जा सकती। वह पंद्रह-बीस दिन के लिए फूलता है, वसंत ऋतु के पलाश की भाँति। कबीरदास को इस तरह पंद्रह दिन के लिए लहक उठना पसंद नहीं था। यह भी क्या कि दस दिन फूले और फिर खंखड़-के-खंखड़ – ‘दिन दस फूला फूलिके खंखड़ भया पलास !’ ऐसे दुमदारों से तो लँडूरे भले। फूल है शिरीष। वसंत के आगमन के साथ लहक उठता है, आषाढ़ तक जो निश्चित रूप से मस्त बना रहता है। मन रम गया तो भरे भादों में भी निर्घात फूलता रहता है। जब उमस से प्राण उबलता रहता है और लू से हृदय सूखता रहता है, एकमात्र शिरीष कालजयी अवधूत की भाँति जीवन की अजेयता का मंत्र प्रचार करता रहता है। यद्यपि कवियों की भाँति हर फूल-पत्ते को देखकर मुग्ध होने लायक हृदय विधाता ने नहीं दिया है, पर नितांत ठूँठ भी नहीं हूँ। शिरीष के पुष्प मेरे मानस में थोड़ा हिल्लोल ज़रूर पैदा करते हैं।(i) “शिरीष कालजयी अवधूत की भाँति जीवन की अजेयता का मंत्र प्रचार करता रहता है।” इस कथन के समर्थन में विकल्प है :(A) शिरीष के साथ और पेड़ों की तुलना नहीं हो सकती।(B) शिरीष मन रमने पर भादों में भी फूलों से लदा रहता है।(C) शिरीष के पेड़ों पर वसंत ऋतु में फूल आते हैं और आषाढ़ तक रहते हैं।(D) अपनी अजेय जिजीविषा के कारण नि:स्पृह भाव से प्रचंड गरमी में अविचल खड़ा रहता है।(ii) ‘दिन दस फूला ....’ पंक्ति का प्रयोग किस संदर्भ में किया गया है ?(A) पलाश के फूलों की अल्पायु का वर्णन करने के लिए(B) जीवन की नश्वरता का उल्लेख करने के लिए(C) शिरीष के फूलों को औरों से श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिए(D) जीवन की क्षणभंगुरता का उल्लेख करने के लिए(iii) ‘नितांत ठूँठ हृदय’ से अभिप्राय है :(A) नीरस(B) सरस(C) कोमल(D) समृद्धिहीन(iv) निम्नलिखित में हिन्दी मास का नाम नहीं है :(A) ज्येष्ठ(B) आषाढ़(C) भाद्रपद(D) वसंत(v) ‘ऐसे दुमदारों से ....’ लोकोक्ति का अर्थ गद्यांश के संदर्भ में है :(A) छोटी पूँछ होने से बेहतर है, न होना(B) कम होने से बेहतर है, न होना(C) कम साधनों से साधनहीनता अच्छी है(D) अल्पावधि से अवधिहीनता अच्छी है
Go to Question: