Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2026 Paper 2/3/2
© examsnet.com
Question : 1 of 12
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : [8]फूल से बोली कली क्यों व्यस्त मुरझाने में हैफ़ायदा क्या गंध औ मकरंद बिखराने में हैतूने अपनी उम्र क्यों वातावरण में घोल दीअपनी मनमोहक पँखुरियों की छटा क्यों खोल दीतू स्वयं को बाँटता है जिस घड़ी से तू खिलाकिन्तु इस उपकार के बदले में तुझको क्या मिलामुझको देखो मेरी सब खुशबू मुझ ही में बंद हैमेरी सुंदरता है अक्षय अनछुआ मकरंद हैमैं पली काँटों में जब थी दुनिया तब सोती रहींमेरी ही क्या ये कभी किसी की भी कभी होती नहींऐसी दुनिया के लिए सौरभ लुटाऊँ किसलिएस्वार्थी समुदाय का मेला लगाऊँ किसलिएफूल उस नादान की वाचालता पर चुप रहाफिर स्वयं को देखकर भोली कली से ये कहाज़िंदगी सिद्धांत की सीमाओं में बँटती नहींये वो पूँजी है जो व्यय से बढ़ती है घटती नहीं(i) फूल और कली के संवाद के माध्यम से कवि ने स्पष्ट किया है : [1](A) जीवन की सार्थकता को(B) जीवन की क्षणभंगुरता को(C) जीवन की नश्वरता को(D) जीवन के दृष्टिकोण को(ii) काव्यांश के अनुसार कौन-सी पूँजी बाँटने से बढ़ती है ? [1](A) ज्ञान(B) ज़िंदगी(C) संपदा(D) दुख(iii) काव्यांश के संदर्भ में ‘वाचालता’ शब्द का अर्थ है : [1](A) चालाकी(B) समझदारी(C) बड़बोलापन(D) मूर्खता(iv) कली और फूल के व्यक्तित्व में क्या अंतर है ? [2](v) कली अपना सौंदर्य और महक किसी के साथ क्यों नहीं बाँटना चाहती ? [2](vi) कली अथवा फूल, आप किसके विचारों से सहमत हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए। [1]
Go to Question: