Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2025 Paper 2/6/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 9 of 12
Marks: +1, -0
निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
बाज़ार को सार्थकता भी वही मनुष्य देता है जो जानता है कि वह क्या चाहता है। और जो नहीं जानते कि वे क्या चाहते हैं, अपनी ‘पर्चेजिंग पावर’ के गर्व में अपने पैसे से केवल एक विनाशक शक्ति, शैतानी शक्ति, व्यंग्य की शक्ति ही बाज़ार को देते हैं। न तो वे बाज़ार से लाभ उठा सकते हैं, न उस बाज़ार को सच्चा लाभ दे सकते हैं। वे लोग बाज़ार का बाज़ारूपन बढ़ाते हैं। जिसका मतलब है कि कपट बढ़ाते हैं। कपट की बढ़ती का अर्थ परस्पर में सद्भाव की घटी। इस सद्भाव के ह्रास पर आदमी आपस में भाई-भाई और सुहृद और पड़ोसी फिर रह ही नहीं जाते हैं और आपस में कोरे ग्राहक और बेचक की तरह व्यवहार करते हैं। मानो एक-दूसरे को ठगने की घात में हों।
(i) बाज़ार को सार्थकता कौन प्रदान करता है ?
(A) जिसे अपनी जरूरतों का पता हो।
(B) जो अपनी चाह से अज्ञात हो।
(C) जिसके पास अकूत धन हो।
(D) जिसके पास सीमित धन हो।
(ii) ‘पर्चेजिंग पावर’ का गर्व किन लोगों को होता है ?
(A) उचित मोल भाव कर खरीददारी करने वालों को
(B) धैर्य और संयम के साथ खरीददारी करने वालों को
(C) बाज़ार के फैले जाल का लाभ उठाने वालों को
(D) धन के मद में अनावश्यक खरीददारी करने वालों को
(iii) निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए गद्यांश के अनुसार सही कथन को चयनित कर लिखिए :
(A) पर्चेजिंग पावर का गर्व बाज़ार को सार्थक शक्ति देता है।
(B) पर्चेजिंग पावर का गर्व बाज़ार को विनाशक शक्ति देता है।
(C) पर्चेजिंग पावर का गर्व बाज़ार को नियामक शक्ति देता है।
(D) पर्चेजिंग पावर का गर्व बाज़ार को सच्चा लाभ प्रदान करता है।
(iv) ‘वे लोग बाज़ार का बाज़ारूपन बढ़ाते हैं।’ कथन में ‘बाज़ारूपन’ से क्या अभिप्राय है ?
(A) चकाचौंध
(B) छल-कपट
(C) सार्थकता
(D) सद्व्यवहार
(v) बाज़ार के बाज़ारूपन बढ़ने के परिणामों के विषय में क्या असत्य है ?
(A) लोगों की आवश्यकता का शोषण होने लगता है।
(B) बाज़ार की सार्थकता समाप्त हो कपट को बढ़ावा मिलता है।
(C) ग्राहक और बेचक के बीच सद्व्यवहार घटने लगता है।
(D) ग्राहक और बेचक दोनों बाज़ार से सच्चा लाभ उठाते हैं।
Advertisements
Go to Question: