Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2025 Paper 2/6/1
© examsnet.com
Question : 6 of 12
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित काव्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपासपृथ्वी घूमती हुई आती है उनके बेचैन पैरों के पासजब वे दौड़ते हैं बेसुधछतों को भी नरम बनाते हुएदिशाओं को मृदंग की तरह बजाते हुएजब वे पेंग भरते हुए चले आते हैंडाल की तरह लचीले वेग से अकसरछतों के ख़तरनाक किनारों तक –उस समय गिरने से बचाता है उन्हेंसिर्फ़ उनके ही रोमांचित शरीर का संगीतपतंगों की धड़कती ऊँचाइयाँ उन्हें थाम लेती हैंमहज़ एक धागे के सहारेपतंगों के साथ-साथ वे भी उड़ रहे हैंअपने रंध्रों के सहारे(i) बच्चों के लिए ‘कपास’ किस संदर्भ में प्रयुक्त हुआ है ?(A) बच्चों की निर्मलता के लिए(B) बच्चों की पवित्रता के लिए(C) बच्चों की उज्ज्वलता के लिए(D) बच्चों की कोमलता के लिए(ii) बच्चे किस तरह दौड़ते हैं ?(A) बहुत तेज़ गति से(B) बहुत धीमी गति से(C) बेसुध होकर(D) प्रतिस्पर्धी होकर(iii) बच्चों के ‘बेचैन पैर’ प्रतीकार्थ हैं – उनकी :(A) भावुकता(B) स्थिरता(C) चंचलता(D) अस्वस्थता(iv) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :कथन : आसमान में उड़ती पतंग बच्चों की उमंगों का रंग-बिरंगा सपना है।कारण : पतंग ऊँचाइयों की वे हदें हैं, जिन्हें बालमन छूना चाहता है, उसके पार जाना चाहता है।विकल्प :(A) कथन सही है, कारण ग़लत है।(B) कथन सही नहीं है, कारण सही है।(C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।(v) बच्चों को छतों के किनारों से गिरने से कौन बचाता है ?(A) बच्चों के रोमांचित हृदय का संगीत(B) बच्चों के रोमांचित शरीर का संगीत(C) बच्चों के रोमांचित हाथों का संगीत(D) बच्चों के रोमांचित पैरों का संगीत
Go to Question: