Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2025 Paper 2/6/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 12
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :   [8]
तपने के बाद वे भट्ठे की समाधि से निकलीं
और एक वास्तुविद के स्वप्न में
विलीन हो गईं
घर एक ईंटों भरी अवधारणा है
जी बिल्कुल ठीक सुना आपने
मकान नहीं घर
जैसे घर में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता
सभी लोग करते हैं सब तरह के काम
एकदम ईंटों की तरह
जो होती हैं एक-दूसरे की पर्यायवाची
एक-दूसरे की बिल्कुल जुड़वाँ
वैसे ईंटें मेरे पाठ्यक्रम में थीं
लेकिन जब वे घर बनाने आईं
तो पाठ्यक्रम से ही बाहर था उनका हर दृश्य
ईंटों के चट्टे की छाया में
तीन ईंटें थीं एक मज़दूरनी का चूल्हा
एक उसके थके हुए सिर के नीचे लगी थी
बाद में जो लगने से बच गईं
उनको तो करने थे और बड़े काम
बक्सों-अलमारियों को सीलन से बचाना था
टूटे हुए पायों को थामना था
ऊँची जगहों तक पहुँचने के लिए
बच्चों का क़द
ईंटों को ही बढ़ाना था
हम चाहते हैं ईंटें हों सुडौल
रंगत हो सुर्ख़
बोली में धातुओं की खनक
फिर दाम भी हों मुनासिब
(i) तपने के बाद ईंटों के साथ क्या हुआ ?  [1]
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : ईंटें भट्ठे में समाधिस्थ ही रहीं।
कथन II : ईंटें भट्ठे में ही विलीन हो गईं।
कथन III : ईंटें भवन-निर्माता के सपनों को आकार देने लग गईं।
कथन IV : ईंटें भट्ठे से बाहर निकल आईं।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प चुनकर लिखिए।
विकल्प :
(A) केवल कथन I सही है।
(B) केवल कथन IV सही है।
(C) केवल कथन I और III सही हैं।
(D) केवल कथन III और IV सही हैं।
(ii) पाठ्यक्रम से इतर ईंटों का बाहरी दृश्य क्या था ?  [1]
(A) भवन-निर्माण सामग्री के रूप में उपयोग आना
(B) बच्चों के खेल-कूद की सामग्री के रूप में काम आना
(C) तपने के लिए भट्ठे की अग्नि को सहन करना
(D) मज़दूरों के दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में काम आना
(iii) ‘फिर दाम भी हों मुनासिब’ – पंक्ति के माध्यम से मानव स्वभाव की किस विशेषता का पता चलता है ?  [1]
(A) कम दाम में गुणवत्तापूर्ण वस्तु खरीदना
(B) वस्तु खरीदते समय मोल-भाव करना
(C) उचित मूल्य देकर ही वस्तु खरीदना
(D) वस्तु खरीदने से पहले जेब टटोलना
(iv) मज़दूरनी ने ईंटों का उपयोग कैसे किया ?  [1]
(v) गृह-निर्माण के पश्चात् बची ईंटों के साथ क्या हुआ ?  [2]
(vi) ‘घर को ईंटों भरी अवधारणा’ किस आधार पर कहा गया है ?  [2]
Advertisements
Go to Question: